10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात के मंत्री बोले सरकार का फैसला सही, काले धन वालों की उड़ी नींद

भय्यू महाराज से मिलने आए गुजरात के मंत्री बसावा ने कहा कुछ समय की परेशानी।

2 min read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Nov 13, 2016

ganpat bhai basava

ganpat bhai basava


इंदौर। 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी समय से काले धन पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास रत थे। आखिरकार उन्होंने नोट बंदी का साहसिक कदम उठाकर देश में नया बदलाव किया है। आम जनता को कुछ समय परेशानी जरूर होगी, लेकिन इससे काला धन जमा करने वालों की नींद उड़ गई है।' शनिवार को इंदौर आए गुजरात सरकार के पर्यटन मंत्री गणपत भाई बसावा ने यह बात कही।

black money


वे सामाजिक सरोकार और कृषि के क्षेत्र में संत भय्यू महाराज के जनजागरूकता कार्यो को गुजरात में अपनाने के लिए जानकारी लेने उनसे मुलाकात करने आए हैं। उनके साथ गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री शंकर चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कैलाश नाथ व अधिकारियों का दल भी आया है। बसावा ने कहा कि जिस प्रकार भय्यू महाराज ने जल आपूर्ति के लिए लोगों को जागरूक कर सैकड़ों तालाब बनवाए व समाज में शादी विवाह या मृत्यु भोज के खर्च पर अंकुश लगाया है, इससे समाज में काफी बदलाव आ सकता है।

black money


मंत्री चौधरी ने बताया कि विकास के मामले में गुजरात में काफी अच्छा काम हो रहा है, लेकिन कृषि, सामाजिक सरोकार और जागरूकता के मोर्चे अभी काफी काम करना बाकी है। इसके लिए वे यहां भय्यू महाराज से उनके प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने आए हैं, ताकि उन्हें गुजरात में अपनाया जा सके।

ये भी पढ़ें

image