
इंदौर. 56 दुकान पर रविवार अलसुबह मैगी खाने पर युवकों के दो समूहों में टल्ला लगने पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हुई फिर आरोपी पक्ष ने फोन कर साथियों को बुला लिया। कार से आए साथियों में से एक बाहर आया। उसने पिस्टल से दो फायर कर दिए, जिससे एक गोली युवक के पेट को छूते हुए निकल गई।
रविवार सुबह 5 बजे 56 दुकान पर गोली चलने से सनसनी मच गई। यहां पर सुबह से ही नाश्ते की दुकानें शुरू हो जाती हैं। आजाद नगर निवासी दानिश (२५) पिता डॉ. शब्बीर खान अपने दोस्त सैय्यद रफत, मो. अरबाज के साथ यहां पहुंचा था। दानिश मॉडल है व एक्टिंग भी करता है। वे लोग पलासिया स्थित पब विडोरा से निकले थे। उन्हें भूख लगी तो ५६ दुकान पहुंचे। यहां पर एक मैगी की दुकान पर वे खड़े थे। दुकान के बाहर टल्ला लगने पर दो युवकों से दानिश का विवाद हो गया। पहले दोनों में कहासुनी हुई। बाद में साथियों के बीच-बचाव पर मामला शांत हो गया। मैगी की दुकान पर पहले जब मैगी दानिश को मिली तो भी दोनों युवकों ने आपत्ति ली व गाली गलौज करने लगे। विवाद हुआ तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तब विवाद करने वाले दोनों युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। एक कार से उसके साथी ५६ दुकान पर पहुंचे। कार से उतरे युवक ने पूछा कि किससे विवाद हुआ है। युवकों ने दानिश की तरफ इशारा किया तो उसने पिस्टल निकाली और गोली चला दी। सब कुछ इतना जल्दी में हुआ कि पहले तो दानिश को गोली चलने की बात समझ ही नहीं आई। गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई। इसके बाद युवक ने दूसरी बार फिर फायर किया जिसमें दानिश बच गया।
दोनों पक्ष भागे
टीआई तुकोगंज राजकुमार यादव ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटना के बाद दोनों पक्ष भाग निकले थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सुबह ७ बजे दानिश को लेकर परिजन एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से पुलिस को दानिश के बारे में जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने दानिश व दोस्तों के बयान लिए। आरोपित के बारे में वे कोई जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि विवाद के समय सोना सलूजा बीच बचाव के लिए आया था।
वह फेसबुक पर दानिश का दोस्त है। उसने कहा था कि आरोपी पक्ष भी उसका परिचित है। पुलिस ने सोना को हिरासत में लिया। उसका कहना है कि आरोपी को वह जानता है लेकिन उनका घर या मोबाइल नहीं उसे नहीं पता। अक्सर वे लोग पब या बीयर बार में ही मिलते हैं। घटना के सीसीटीवी फुटेज आए हैं जिसमें आरोपित नजर आ रहे हैं।
सुरक्षा को लेकर सवाल
56 दुकान काफी चहल पहल वाली जगह है। दिनभर तो यहां भीड़ रहती ही है साथ ही सुबह भी नाश्ता करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। इस तरह गोलीकांड ने सुरक्षा की पोल खोली है। घटना के समय वहां कई लोग और भी थे। दानिश तो इसमें बच गया गनीमत रही कि गोली और किसी को नहीं लगी।
Published on:
23 Apr 2018 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
