27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु के चरणों को पूज कर मनाई गुरु पूर्णिमा

-दो साल बाद हुए सामूहिक पूजन के आयोजन, दिनभर चलेगा दौर-बड़ी संख्या में शिष्य पहुंचे गुरुओं के पास

2 min read
Google source verification
गुरु के चरणों को पूज कर मनाई गुरु पूर्णिमा

गुरु के चरणों को पूज कर मनाई गुरु पूर्णिमा

इंदौर. गुरु-शिष्य के त्योहार गुरु पूर्णिमा को आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आश्रमों व मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। कोरोना के दो साल में कहीं भी सामूहिक आयोजन नहीं हुए थे, जो आज हो रहे हैं। कई जगहों पर गुरुओं ने अपने शिष्यों के लिए भोजन प्रसादी भी रखी है।


दो साल से कोरोना की दहशत के चलते सभी सामूहिक आयोजनों पर प्रशासन ने रोक लगा रखी थी। गुरु और शिष्य का पर्व गुरु पूर्णिमा का महापर्व नहीं मनाया जा रहा था। इस बार हालात सामान्य हैं, जिसके चलते आज धूमधाम से पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से शहर में गतिविधियां तेज थीं। नौकरीपेशा शिष्य अपने गुरु का पूजन व आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से आश्रम पहुंचने लग गए थे। बकायदा हार-फूल के साथ उपहार भी लेकर पहुंचे। गुरुओं ने भी सफल होने का आशीर्वाद दिया। शहर में बड़े पैमाने पर कई आयोजन हुए। 12 वर्ष बाद आषाढ़ी पूर्णिमा पर देवगुरु वृहस्पति स्वराशि मीन में मंगलकारी केंद्र योग बने हैं। कई आश्रमों में गुरु पूजन के साथ 56 भोग या महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।


यहां हुए प्रमुख आयोजन
-पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्था में सुबह से भक्तों की भीड़ थी। शिष्यों ने महाराज का चरण पूजन किया गया। आश्रम के बाहर कतार भी देखी गई।

-पंचकुइया स्थित वीर बगीची में भक्तों ने प्रभुवानंद महाराज की विभिन्न मुद्राओं के दर्शन किए। आलीजा सरकार का विशेष शृंगार किया गया। गादीपति पवनानंद महाराज का भक्तों ने पूजन किया। यह सिलसिला दिनभर चलेगा।

-एमआर-9 रोड स्थित मदन महल में सुबह सुरेश गुरु का पूजन व महाप्रसादी वितरण किया गया।

-श्री सदगुरु दत्त धार्मिक व पारमार्थिक ट्रस्ट व सूर्योदय परिवार में पर्व सादगी व निष्ठा से मनाया जाएगा। इस वर्ष महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में सूखे, अवर्षा से परेशान किसानों व जरूरतमंदों की दुर्दशा को देखते हुए स्थगित कर दिया। आयोजन के खर्च को जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

-समर्थ सद्गुरु श्री गजानंद महाराज सेवा आश्रम पालीवाल नगर स्थित मंदिर प्रांगण में महोत्सव सुबह शुरू हुआ। कांकड़ आरती और प्रभातफेरी निकाली गई। बाद में श्रीजी के पादपूजा करने के बाद 56 भोग का प्रसाद चढ़़ाया गया।

-हंसदास मठ में समाधिस्थ बाबा हंसदास व तत्कालीन महंतों की चरण पादुकाओं का पूजन किया गया।

-श्रीराम मंदिर पंचकुइया में महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज पूजन किया गया। भगवान टीकमजी महाराज का दरबार को मोगरे के फूल से सजाया गया।

-तेजाजी नगर के मिर्जापुर में जय गुरुदेव के आश्रम पर गुरु पूजन पूजन किया गया।

- साईं मंदिर छोटा शिर्डीधाम बैंक कॉलोनी श्री साईं सद्चरित्र ग्रंथ का सामूहिक अखंड पारायाण वाचन होगा। दोपहर में पालकी यात्रा निकलेगी।

-श्रीराम धार्मिक व पारमार्थिक ट्रस्ट दादा महाराज शास्त्री का पूजन करेगा।

-सार्वजनिक प्राचीन पंचदेव मंदिर में गुरुजी बाबूलाल चौधरी का चरण पूजन किया गया।

-प्रीतमदास गोङ्क्षवदराम पारमार्थिक संस्था ने समाधि स्थल पर कार्यक्रम किया।

-चंंद्राभाई कुटिया सत्संग आश्राम काटजू कॉलोनीमें गुरु बाबा पूरनलाल महाराज की चरण पादुका का पूजन हुआ।

-श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का गुरु चरण पूजन किया गया।