29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 साल से पकड़ रहे थे सांप, सांप के काटने से ही हुई मौत

बाणगंगा इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय अशोक की इलाज के दौरान हो गई मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

jay dwivedi

•

Updated: 3 Jul 2022, 8:43 PM IST

40 साल से पकड़ रहे थे सांप, सांप के काटने से ही हुई मौत

Symbolic Photo

इंदौर. शहरभर में सांपों को पकड़ने के मामले में मशहूर हो चुके एक शख्स की सांप के डंसने से ही मौत हो गई। बाणगंगा इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय अशोक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने बताया, अशोक पिछले 40 सालों से सांप पकड़ रहे थे। यही नहीं वे सांप के काटने का इलाज भी करते थे। उन्होंने कई लोगों को सांप के जहर से बचाया है। बताते हैं जब भी कोई उन्हें सांप दिखने की सूचना देता वे तुरंत उसे पकड़ने चले जाते पर किसी को क्या पता था कि इस बार पकड़ने के दौरान सांप उन्हें काट लेगा और दूसरों को इलाज करने वाले अशोक की मौत हो जाएगी।

दरअसल, उन्हें शुक्रवार को किसी ने सांप पकड़ने के लिए बुलाया था। इसके बाद वे घर से तुरंत रवाना हो गए। जब वे वहां पहुंचे तो सांप दिखाई दिया। पकड़ने के दौरान थोड़ी सी असावधानी के कारण सांप ने उन्हें डस लिया। बताते हैं कि अशोक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया यही उनकी पहली गलती थी। इसके बाद दूसरी गलती उन्होंने यह की कि उन्होंने खुद अपना इलाज किया। यहां भी वे नहीं माने और अस्पताल जाने के बजाय घर चले गए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब वे घबराने लगे और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होने लगी तो परिजन उन्हें तत्काल एमवायएच अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उनका इलजा शुरू तो कर दिया लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके। आखिरकार सांपों से कई लोगों को बचाने वाले अशोक की सर्पदंश से ही मौत हो गई।