29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : लोगों को ‘संजीवनी’ देने के लिए समय सीमा तय

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक निर्माण की धीमी गति को देख नगर निगम ने उठाया कदम, शहर में 116 स्थानों पर बनना हैं, अभी 93 में से 88 जगह चल रहा निर्माण और 23 के लिए नहीं मिल रही जमीन

3 min read
Google source verification
Indore News : लोगों को 'संजीवनी' देने के लिए समय सीमा तय

Indore News : लोगों को 'संजीवनी' देने के लिए समय सीमा तय,Indore News : लोगों को 'संजीवनी' देने के लिए समय सीमा तय,Indore News : लोगों को 'संजीवनी' देने के लिए समय सीमा तय

इंदौर. शहर के लोगों को संजीवनी (क्लिनिक) देने में नगर निगम जुटा है। इसके चलते शहर में 116 क्लिनिक का निर्माण होना है। इनमें से 93 स्थान तय कर 88 जगह निर्माण शुरू कर दिया गया है। 5 जगह निर्माण होना बाकी है। बचे 23 संजीवनी क्लिनिक बनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है, जिसे ढूंढने में निगम लगा हुआ हैं। इधर, संजीवनी क्लिनिक बनाने के काम की धीमी गति को देखते हुए निगम ने निर्माण को लेकर समय सीमा तय कर दी हैं। इसके हिसाब से ही ठेकेदारों को काम करने का कहा गया है।

संजीवनी क्लिनिक बनाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जनकार्य विभाग के पास है। क्लिनिक बनाने के लिए पिछले कई महीनों से मशक्कत चल रही है, जो कि अब भी जारी है। शहर में बनने वाले 116 संजीवनी क्लिनिक में से 23 के लिए जगह अभी तक नहीं ढूंढ़ पाया है। जमीन की तलाश जारी है। इसके साथ ही 93 में से 88 जगहों पर काम शुरू हो गया है, लेकिन 5 जगह निर्माण बाकी हैं। संजीवनी क्लिनिक के निर्माण कार्य की धीमी चाल को देखते हुए जनकार्य विभाग के प्रभारी राजेंद्र राठौर ने समय सीमा तय कर दी है।

उन्होंने क्लिनिक का निर्माण करने के लिए 1 अगस्त, 15 अगस्त और 30 सितंबर 2023 तक की समय सीमा तय की है। साथ ही क्लिनिक बनाने वाले ठेकेदारों को अवगत भी करा दिया है। तय समय सीमा के हिसाब से ही काम करने का ठेकेदारों से कहा गया है। लेटलतीफी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, क्योंकि 88 जगहों पर बन रहे संजीवनी क्लिनिक का निर्माण 60 प्रतिशत हो गया है। बाकी बचे 40 प्रतिशत काम तय समय सीमा में पूरा करना हैं।

दावा- तय समय में पूरा हो जाएगा काम

वैसे, प्रभारी राठौर ने दावा किया है कि तय समय में क्लिनिक का काम पूरा हो जाएगा। 1 अगस्त तक 7 क्लिनिक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें स्कीम-51 पुलिस चौकी रोड, बाणगंगा पानी की टंकी के पास, डॉ. भीमराव आंबेडकर संगठन बजरंग नगर, देवेंद्र नगर केशरबाग ब्रिज के पास, भूरी टेकरी, तलावली चांदा पुराना पंचायत भवन और अरण्य नगर आदि हैं।

एक क्लिनिक पर खर्च हो रहे करीब 22 लाख

मालूम हो कि निगम जनकार्य विभाग ने क्लिनिक का निर्माण पिछले वर्ष सितंबर से शुरू किया है। एक क्लिनिक निर्माण पर तकरीबन 22 लाख 32 हजार 242 रुपए खर्च हो रहे, क्योंकि शहरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15वें वित्त आयोग के माध्यम से एक क्लिनिक के लिए 25 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई है। शहर में यह क्लिनिक 25 हजार की आबादी और गरीब बस्तियों के बीच आकार ले रहे हैं।

समीक्षा कर तय की समय सीमा

संजीवनी क्लिनिक निर्माण को लेकर समीक्षा जनकार्य विभाग के प्रभारी राठौर ने कल की थी। इसमें उन्होंने क्लिनिक निर्माण को लेकर समय सीमा तय की। इसके साथ ही बैठक में मौजूद विभाग के अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी और सहायक यंत्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी को तय समय सीमा में ठेकेदारों से काम कराने के निर्देश दिए। साथ ही लगातार मॉनिटरिंग करने का कहा गया। बैठक में क्लिनिक का निर्माण करने वाले समस्त ठेकेदार मौजूद थे, जिनकी समस्या जानकर जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया गया।