15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरा मंडी को लेकर बिफरा हिंदू जागरण मंच

नगर निगम के खिलाफ सोमवार को आंदोलन करेंग

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Aug 19, 2018

bakra mandi

बकरा मंडी को लेकर बिफरा हिंदू जागरण मंच

इंदौर.शहर की प्रमुख सड़कों पर लग रही बकरा मंडी के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने मोर्चा खोल दिया है। कल नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा, जिसमें निशाने पर कमिश्नर आशीष सिंह होंगे। बताते हैं कि दो दिन पहले प्रतिनिधि मंडल मिलने गया था, जिसमें सिंह ने ऐसे तर्क दिए, जिससे मंच के नेता बिफर गए।

पिछले एक माह से ईद के लिए जवाहर मार्ग, चोइथराम रोड, चंदन नगर, भंवरकुआं सहित कुछ प्रमुख सड़कों पर बकरा मंडी लग रही है। जवाहर मार्ग की मंडी पहले हाथीपाला पर लगने लगी थी, जिसका रहवासियों ने विरोध कर दिया। बाद में वह संजय सेतु पर पहुंच गई। इस पर जब रहवासियों ने विरोध किया तो विवाद की स्थिति बन गई। पत्थरबाजी की छुटपुट घटनाएं भी हुईं। इसके बाद हाथीपाला चौराहे से संजय सेतु के बीच में बंबई बाजार वाले हिस्से में पिछले रविवार को मंडी लगी, जिसके लिए एक साइड का रास्ता बंद कर दिया गया। इसी प्रकार चोइथराम रोड पर भी मंडी लगी थी, इस कारण चोइथराम अस्पताल जाने वाली एम्बुलेंस फंस गई, जो बड़ी मशक्कत के बाद निकली।

इन घटनाक्रम के बाद में संघ से जुड़े हिंदू जागरण मंच ने सड़क पर लगने वाली बकरा मंडियों के विरोध में मोर्चा खोलने का फैसला कर लिया। मंच के प्रांतीय महामंत्री संजय भाटिया के नेतृत्व में दो दिन पहले प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कमिश्रर आशीष सिंह से मिलने पहुंचा था। चर्चा के दौरान उन्होंने आपत्ति ली तो सिंह ने साफ कर दिया कि मंडी नहीं हट सकती है। इस पर भाटिया का कहना था कि जब शहर से गाय और अन्य मवेशियों को हटा सकते हैं तो बकरा मंडी क्यों नहीं? यहां पर स्वच्छता की धज्जियां नहीं उड़ रही हैं और पशु दिखाई नहीं दे रहे हंै? सिंह का कहना था कि त्योहार के पहले कार्रवाई करेंगे तो दंगे हो जाएंगे। इस पर प्रतिनिधियों का कहना था कि दीपावली के दो दिन पहले सड़क बनाने के लिए तुम हमारे मकान तोड़ दो, तब ये विचार नहीं आते हैं। अब हम आपको सांप्रदायिक दिखाई दे रहे हैं। हमारा कहना है कि सड़क से हटाकर मंडी को कोई मैदान दे दो। जनता की परेशानी खत्म हो जाएगी। तर्क-वितर्क होने पर सिंह ने साफ बोल दिया कि तुम मेरे पास आए ही क्यों हो? इस पर नाराज नेता उठकर चल दिए।

अफसरशाही व दंगे के डर का विरोध

सिंह के रवैये की जानकारी मंच के कार्यकर्ताओं ने अर्चना कार्यालय पर जाकर दी। तब आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। अब मंच के कार्यकर्ता नगर निगम के खिलाफ सोमवार को सुबह 9 बजे से धरना देगा। मंच के भाटिया का कहना है कि ये धरना सिंह के तुष्टिकरण की मानसिकता, अफसरशाही व दंगे का डर दिखाने के विरोध में होगा।