15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाग उत्सव में खिले आनंद के रंग

शहर में शुरू हुई फाग की मस्ती, फीमेल ग्रुप कर रहे हैं प्री-होली सेलिब्रेशन

2 min read
Google source verification
indore

इंदौर. फाग उत्सव यानि प्रेम, उत्साह और आनंद का उत्सव। शहर में होली के रंग बिखरने लगे हैं। चेहरे लाल-गुलाबी रंगों से सजने लगे हैं। शहर में प्री होली सेलिब्रेशन और होली मिलन समारोह शुरू हो चुके हैं।

पारंपरिक गीतों पर नृत्य
दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग इंदौर द्वारा बुधवार को होली फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रुप मेंबर्स को संगठित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वास्तुविद वर्षा दगड़ा थीं। उन्होंने ग्रुप के मेंबर्स को वास्तु से जुड़ी जानकारी प्रदान की। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष पुष्पा कटारिया ने दिया। उन्होंने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारियां प्रदान की। फाग उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और होली भी खेली।

सभी महिलाएं राजपूती पोशाक पहनकर शामिल हुई। कार्यक्रम में फाग गीत गाए गए एवं हास्य व्यंग्य की कविताएं भी पढ़ी गई। कार्यक्रम का संचालन उमा जैन एवं अनिता जैन ने किया। आभार संस्था की सचिव संस्था की सचिव अनिता बडज़ात्या ने माना।

होली की थीम पर पार्टी
शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल इंद्रलोक कॉलोनी द्वारा होली फेस्टिवल की थीम पर ‘फाग उत्सव’ पार्टी ऑर्गनाइज की गयी। इस पार्टी में महिलाएं वेस्टर्न आउटफिट्स में शामिल हुई। सभी महिलाओं ने थीम के अनुसार कलरफुल ड्रेसेस पहने थे। पार्टी में होली की थीम पर ही गेम्स भी खेले गए। ग्रुप की मेंबर्स ने शो योर टैलेंट में अपनी प्रस्तुतियां दी, जिसमें उन्होने सिंगिंग और डाङ्क्षसग का टैलेंट दिखाया। महिलाओं ने कैटवॉक भी किया। सभी अतिथियों का स्वागत ग्रुप की अध्यक्ष मीना बाकलीवाल, सचिव मधु सिंघई, रानी सेठिया, तृप्ति लुहाडिय़ा ने किया। सभी मेंबर्स ने एक-दूसरे को कलर भी लगाया।

रंगोली के रंग और नृत्य की झंकार
सिका कॉलेज

इंदौर. रंगोली के रंग, टग ऑफ वॉर का जोश और डिबेट के स्वरों में नृत्य की झंकार। मौका था सिका कॉलेज के वार्षिकोत्सव लक्ष्य 201८ का, जिसमें रंगोली, टग ऑफ वॉर, वाद-विवाद, नृत्य और फोटोग्राफी के अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताएं हुईं। २० कॉलेज के 155 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पवन कुमार मित्तल ने बताया कि रंगोली में प्रथम काजल बायसवाल, फोटोग्राफी में प्रथम हिमांशु सिंह सेंगर, वाद-विवाद के पक्ष में कुणाल भंवर, विपक्ष में मेघना सिंह विजेता रहे।

टग ऑफ वॉर पुरुष वर्ग में सिका कॉलेज व महिला वर्ग में केके कॉलेज विजेता रहे। मुख्य अतिथि इंदौर ट्रैफिक पुलिस जवान रणजीत सिंह, पर्यावरणविद् ओपी जोशी रहे। नेपालसिंह सोलंकी, डायरेक्टर एऐना कॉन्वेंट स्कूल इंदौर निर्णायक रहे। सिका ट्रस्ट के चेयरमैन एसबीएस अय्यर, डायरेक्टर डॉ. उषा कृष्णन, स्कूल डायरेक्टर ब्रिगेडियर बिरेन कुमार चतुर्वेदी, मैनेजिंग ट्रस्टी एसवी अय्यर, ट्रस्टी मनीष नायर, प्रिंसिपल डॉ. अपूर्व त्रिवेदी मौजूद थे।