31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मातृशक्ति ने मथुरा से आई राधा-कृष्ण संग खेली फूल और अबीर से होली

भागीरथपुरा में जमकर उड़े रंग-गुलाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Arjun Richhariya

•

Updated: 24 Feb 2018, 3:49 PM IST

indore

इंदौर. भागीरथपुरा में शुक्रवार को मथुरा से आई राधा-कृष्ण के साथ वृद्ध मातृशक्ति ने होली खेली और रासलीला में भी शामिल हुईं। संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल ने बताया, संस्था द्वारा जुड़ी 40 हजार मातृशक्ति का उनके क्षेत्र में 10 दिवसीय फाग महोत्सव का आयोजन भागीरथपुरा में आयोजित किया। इस अवसर पर होली आई रे कन्हाई रंग भरके सुनादे जरा बांसुरी पर खूब नाची... । मातृशक्ति ने राधा-कृष्ण संग फूलों की भी होली खेली।
चार मार्च को महिला फाग महोत्सव
श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति क्लर्क कॉलोनी के तत्वाधान में श्री राधाकृष्ण मंदिर महिला मण्डल द्वारा ४ मार्च को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक मंदिर परिसर में फाग महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए भजन, फूल, सूखे गुलाल की होली व शीतल पेय का आयोजन किया गया है। फाग महोत्सव मुख्य पुजारी पं. व्यास नायक जी के मुख्य आतिथ्य में होगा। फाग महोत्सव में सुषमा भजन मण्डली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजक राजेन्द्र जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय महिलाओं से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
खाटूश्याम धाम में खेलेंगे होली
श्री श्री खाटू श्याम धाम अंबिकापुरी एरोड्रम रोड पर २५ फरवरी से २७ फरवरी तक तीन दिनी फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें २५ फरवरी को सुबह नौ बजे फलों के रस, पंचामृत, गंगाजल से खाटू श्याम प्रभु का अभिषेक किया जाएगा, जिसके बाद २४ घंटे का अखंड जाप एवं ५१ किलो गुलाब के फूलों द्वारा अर्चन किया जाएगा। २६ फरवरी को खाटू श्याम धाम से निशान यात्रा निकलेगी। दोपहर ३ बजे महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव मनाया जाएगा। २७ फरवरी को खाटू श्याम यज्ञ की पूर्णाहूति होगी।
साईं बाबा की महाआरती व प्रसादी वितरण कल
श्री साईं बाबा मंदिर समिति, क्लर्क कॉलोनी में मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर कल शाम ७ बजे महाआरती एवं महाप्रसादी का आयाजन किया जाएगा। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र जायसवाल ने बताया, समिति में संजय खोपड़े, गोलू यादव, आकाश राठौर, अमन कुशवाह, आनंद जायसवाल, रिंकु कुशवाह एवं क्षेत्र के सभी साईं भक्त मंडल शामिल किए हैं।