
बड़ा खुसाला: ग्राहकों को लुभाने के लिए होटल में थीं 67 लड़कियां, रसूखदारों के बनाए जाते थे अश्लील वीडियो
इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां 'माय होम' होटल में चल रहे अवैध डांस बार से 67 महिलाएं मिली हैं। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं को इस होटल में बंधक बनाया गया था। वहीं, हनीट्रैप मामले के शिकायतकर्ता हरभजन सिंह ने बताया कि इस होटल में अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया जाता था। इस कार्रवाई को मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है।
ग्राहकों को लुभाने के लिए रखी थी लड़कियां
इंदौर एसएसपी, रुचि वर्धन मिश्रा ने बताया कि होटल से 67 महिलाओं और 7 नाबालिग लड़कों को छुड़ाया गया है। ये होटल जीतू सोनी द्वारा संचालित किया जाता था। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के होटल में महिलाओं को रखा गया था। उन्होंने बताया कि आईपीसी धारा 370 के तहत जीतू सोनी, उनके बेटे अमित सोनी, 'माय होम' के मैनेजर और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ आईटी एक्ट (इंदौर हनी ट्रैप मैटर के संबंध में) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार को हुई थी छापेमारी
दरअसल, मध्यप्रदेश में सनसनी फैलाने वाले हनी ट्रैप मामले में मध्यप्रदेश पुलिस और प्रशासन की टीम ने शनिवार देर रात एक कारोबारी और उसके मीडिया संस्थान समेत कई स्थानों पर छापा मारा था। पुलिस के अनुसार होटल स्थानीय कारोबारी जीतेन्द्र सोनी का है। होटल में अवैध रूप से बार का संचालन किया जाता था और यहां नामी लोगों के अश्लील वीडियो बनाए जाते थे।
इन मामलों में दर्ज किया गया मुकदमा
कारोबारी के खिलाफ मानव तस्करी, अवैध कारतूस, नौकर व कर्मचारियों की जानकारी छुपाने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी जीतेन्द्र सोनी के बेटे अमित सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि जीतेन्द्र सोनी अभी फरार है।
हनीट्रैप का हुआ था खुलासा
बता दें कि इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया था। गिरोह की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। इम मामले की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन है और उनके पास से करीब 90 बड़े लोगों के अश्लील लोगों के वीडियो मिले थे। इनमें मंत्री, विधायक और कई बड़े आइएस और आइपीएस अधिकारियों के नाम बताए जा रहे हैं। हाल ही में भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का एक अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में लक्ष्मीकांत शर्मा भाजपा के कई बड़े नेताओं के बारे में खुलासा करते दिखे थे।
Updated on:
02 Dec 2019 08:24 am
Published on:
02 Dec 2019 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
