1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : लग्जरी कारों में घूमने वाली अब जेल में लगा रही झाड़ू, मांझ रही बर्तन, आरती फिर करने लगी ‘नाटक’

जेल में मिलने पहुंचा परिवार, 20 मिनट तक हुई बात श्वेता स्वप्निल जैन, श्वेता विजय जैन और बरखा अकेली बैठी रहती है बैरक में आरोपितों को लेकर भोपाल जा रही टीम

3 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Sep 23, 2019

VIDEO : लग्जरी कारों में घूमने वाली अब जेल में लगा रही झाड़ू, मांझ रही बर्तन, आरती फिर करने लगी ‘नाटक’

VIDEO : लग्जरी कारों में घूमने वाली अब जेल में लगा रही झाड़ू, मांझ रही बर्तन, आरती फिर करने लगी ‘नाटक’

मनीष यादव @ इंदौर. बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में पुलिस की गिरफ्त में आई हाईप्रोफाइल महिलाएं जेल में बंद हैं। अपने घरों के काम के लिए नौकर रखने वाली इन महिलाओं को जेल में न सिर्फ बर्तन मांजने पड़ रहे हैं, बल्कि अपने वार्ड की झाड़ू भी लगा रही हैं। अभी इनकी किसी से दोस्ती नहीं हुई है। तीनों अकेली ही बैरक में बैठी रहती हैं।

श्वेता स्वप्निल जैन, श्वेता विजय जैन और बरखा जिला जेल में है। रविवार को जेल में उनका तीसरा दिन था। शक्रवार रात को आने के बाद उन्हें बिस्तर देकर अलग-अलग बैरक में रख दिया गया था। शनिवार को अफसरों से सामना हुआ और इसके बाद बैरक में चली गईं। दूसरे दिन भी उनसे कोई काम नहीं कराया गया। दूसरी महिला कैदियों ने उनके हिस्से के काम भी कर दिए, लेकिन रविवार को तीसरे दिन उन्हें अपने काम करना ही पड़े।

must read : हरभजन सिंह बोले- मुझे युवतियों ने पर्सनल फोटो भेजकर उकसाया, भाई का SMS- आरती को प्लीज छुड़वा दो

कल जेल में अपने खाने के बर्तन भी उन्हें ही मांजना पड़े। इसके अलावा वार्ड के जिस हिस्से में उन्हें रखा गया है, उसकी साफ-सफाई भी की। सोमवार सुबह श्वेता स्वप्निल जैन और श्वेता विजय जैन के परिजन ने उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक उनकी बातचीत होती रही।

आरती हुई बेहोश, मोनिका को ले गए भोपाल

पुलिस रिमांड पर चल रही आरोपी आरती दयाल और मोनिका यादव से सोमवार को फिर पूछताछ हुई। इसी दौरान आरती बेहोश हो गई। मोनिका को लेकर पुलिस भोपाल रवाना हुई। रात करीब ८ बजे मोनिका लेकर भोपाल में सागर लैंडमार्क स्थित उस फ्लैट में पहुंची, जहां वह आरती के साथ किराए पर रहती थी। वहां सामान बिखरा हुआ था।

कांग्रेस के नेता बोले- करना है जेल का दौरा

रविवार को एक कांग्रेस नेता जेल पर आने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका दौरा कैंसल हो गया। सूत्रों के अनुसार उनके यहां से अफसरों को फोन कर बोला गया था कि वह जेल के अंदर दौरा करना चाहते हैं। वह जेल के अन्य हिस्सों के साथ ही महिला वार्ड, जहां हनीट्रैप वाली तीनों महिलाएं बंद हैं, उसे भी देखना चाहते थे। अफसरों ने उनके संदेशवाहक को बता दिया कि वे जेल का दौरा नहीं कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी आने की इच्छा जताई थी।

अफसर उनका दोपहर तक इंतजार करते रहे। बाद में उनका फोन आया कि किसी कार्यक्रम के चलते वे नहीं आ पा रहे हैं। उनके इस अचानक कार्यक्रम और जेल का दौरा करने की बात को लेकर हनीट्रैप की महिलाओं से मुलाकात से भी जोडक़र देखा जा रहा था। उनके नहीं आने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी कि वह किससे मिलने के लिए आना चाहते थे।

Story Loader