19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधवा महिला ने गुंडे मनोज पर लगाया आरोप, बोली ‘6 महीने से कर रहा है दुष्कर्म’

6 माह से कर रहा था जबरदस्ती, मकान भी हड़प चुका था गुंडा, कुख्यात गुंडे मनोज परमार पर विधवा से दुष्कर्म का केस।

2 min read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Sep 02, 2016

manoj parmar

FIR on hooligun manoj parmar

(कुख्यात गुंडा मनोज परमार।)

इंदौर। कुख्यात गुंडे मनोज परमार के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह मकान पर कब्जा दिलाने के नाम पर महिला के संपर्क में आया और मकान हड़प लिया। तीन लाख रुपए देने के बहाने दफ्तर पर बुलाकर छह महीने से जबरदस्ती कर रहा था।

बाबू मुराई मोहल्ला में रहने वाली 28 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर मल्हारगंज पुलिस ने शुक्रवार को गणेशगंज निवासी मनोज परमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीडि़त महिला ने बताया कि वर्ष 2011 में पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह छोटे-मोटे काम कर तीन बच्चों की परवरिश कर रही है। करीब नौ महीने पहले कुछ बदमाशों ने बाबू मुराई मोहल्ला के मकान पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया।


इस संबंध में एरोड्रम थाने पर शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी ऑफिस में शिकायत के बाद धारा 145 के तहत मामला एसडीएम कोर्ट पहुंचा। मकान पर कब्जा करने वालों के नाम नहीं पता होने के चलते कोर्ट में पेशी नहीं हो पा रही थी। घर जाने पर गुंडे धमकाते थे। एक परिचित ने परमार के बारे में बताया कि विवादित मकान खरीदकर कब्जा दिला सकता है तो वह बड़ा गणपति स्थित परमार के दफ्तर पहुंची। परमार ने काम कराने का आश्वासन दिया।

यहां देखिए वीडियो:-



दफ्तर में बुलाकर करता था ज्यादती

परमार ने मकान पर कब्जा दिलाने के बाद भविष्य में फिर परेशानी होने की आशंका जताई और मकान का सौदा करने को कहा। उसने 3.21 लाख रुपए में सौदा किया और 21 हजार रुपए एडवांस दिए। महिला ने इन रुपयों से किराए का मकान लिया। परमार ने फरवरी में तीन लाख रुपए देने से पहले दस्तखत कराने दफ्तर बुलाया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में रुपए देने के बहाने लगातार दफ्तर बुलाकर जबरदस्ती करता रहा और धमकाया भी।

ये भी पढ़ें

image