2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले 60… फिर 150 करोड़ के घोटाले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम आया सामने

Raj Kundra Scam Controversy: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 60 करोड़ के बाद 150 करोड़ के घोटाले में नाम आया सामने। ED ने जारी किया समन, जानें क्या है पूरा मामला?

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jan 19, 2026

Raj Kundra scam

मुसीबत में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड)

Raj Kundra 150 Crore Scam: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। पहले 60 करोड़ के कथित घोटाले में नाम आने के बाद अब मामला और बड़ा हो गया है। जी हां, 150 करोड़ के नए स्कैम में भी उनका नाम सामने आया है, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें समन जारी कर दिया है।

‘बिटकॉइन’ घोटाले से जुड़े इस बहुचर्चित केस में अदालत ने भी कुंद्रा को नोटिस भेजते हुए पेश होने को कहा है। लगातार बढ़ते आरोप और दोबारा छिड़ी कानूनी जांच ने इस पूरे मामले को और भी रोमांचक और सनसनीखेज बना दिया है, आखिर ये पूरा मामला क्या है और कुंद्रा की मुश्किलें क्यों नहीं थम रही हैं?

‘बिटकॉइन’ घोटाले में नाम आया सामने

मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 'बिटकॉइन' घोटाले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को समन भेजा है। अदालत ने ईडी की चार्जशीट देखने के बाद यह कार्रवाई की। इसी केस में दुबई के कारोबारी राजेश सतीजा को भी समन जारी किया गया है। दोनों को अब कोर्ट में पेश होना होगा। ईडी ने सितंबर 2025 में दाखिल अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में राज कुंद्रा और सतीजा को आरोपी बनाया था।

ईडी का दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि कुख्यात ‘Gain Bitcoin Ponzi Scam’ के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज ने कभी राज कुंद्रा को 285 बिटकॉइन दिए थे। दावा है कि इन बिटकॉइन का इस्तेमाल यूक्रेन में एक बड़ा बिटकॉइन माइनिंग फार्म लगाने के लिए होना था। लेकिन यह प्रोजेक्ट कभी शुरू ही नहीं हुआ। ईडी का आरोप है- सौदा भले ही अधूरा रह गया हो, 285 बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है।

ईडी का आरोप: जांच एजेंसी का क्या कहना?

ईडी का आरोप है कि 2018 से लेकर अब तक राज कुंद्रा को कई बार मौका दिया गया कि वे उन वॉलेट एड्रेस की जानकारी दें, जहां 285 बिटकॉइन भेजे गए थे। लेकिन कुंद्रा कभी भी यह जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने इसका कारण बताया, उनका 'iPhoneX' खराब हो गया, इसलिए डेटा उपलब्ध नहीं है। हालांकि ईडी का कहना है कि यह सिर्फ बहाना है, कुंद्रा ने सबूत छिपाने या मिटाने की कोशिश की, ताकि असली ट्रांजैक्शन सार्वजनिक न हो सके। अब अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों आरोपियों को समन जारी कर जवाब देने को कहा है। आने वाले दिनों में यह केस किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हैरान करने वाली बात यह है कि 7 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी राज कुंद्रा को यह साफ-साफ याद है कि उन्हें पांच किस्तों में कितने बिटकॉइन मिले थे।

Story Loader