19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली की मस्ती में देखिए लड़कियों के हॉट अंदाज, देखने उमड़ा पूरा शहर

पूल पार्टी और रैन डांस में मचाया धमाल, रंगपंचमी पर फैमिली और दोस्तों के साथ उठाया फेस्टिवल का मजा

3 min read
Google source verification
hot pics

इंदौर. शहर एक साथ कई तरह से जीता है। रंगपंचमी पर जहां एक ओर पारंपरिक गेर निकली तो दूसरी ओर होटल्स, क्लब आदि में पार्टीज में लेाग फेस्टिवल को एंजॉय करते दिखे। लोगों रैन डांस और पूल पार्टीज में धमाल मचाते हुए फेस्टिवल और छुट्टी का जमकर लुत्फ लिया।

कई जगह केवल यंगस्टर्स के ग्रुप्स थे तो कहीं लोग फैमिली के साथ एंजॉय कर रहे थे। होटल सयाजी में क्लब के मेंबर्स ने रैन डांस का मजा लिया। मौसम की गर्मी को पानी की बौछारों ने ठंडा कर दिया। इस पार्टी का आकर्षण रहे डीजे जीआरवी। डीजे जीआरवी ने ईडियम पर अपने खुद का म्यूजिक क्रिएट कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मौका रंगपंचमी का था इसलिए इस म्यूजिक में ढोल को खास जगह दी गई। लोगों ने डांस के साथ साथ कई और इंटरेस्टिंग गेम्स भी खेले।

पूल पार्टी में खेले रंग
बिजासन रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हुई पूल पार्टी में यंग कपल्स और बच्चों ने मस्ती की। स्काय डांस एकेडमी की इस पार्टी का नाम रखा गया था मोहे रंग दे। पूल में जाने से पहले सबने रंग भी खेला। म्यूजिक और डांस के साथ सबने इस पार्टी को एंजॉय किया।

जैन सोशल ग्रुप प्रीमियम ने भी रंगपंचमी को पार्टी की तरह एंजॉय किया। यहां पूल पार्टी भी हुई और सबने एक-दूसरे को रंगा भी। इस मौके पर होली सॅान्ग्स के साथ म्यूजिक एंजॉय किया। शेषाद्री कॉलोनी में युवाओं ने एग्जाम के कारण कॉलोनी के अंदर ही होली खेली। बाहर जा कर मस्ती करने के बजाय आस-पास लोगों के साथ रंगपंचमी मनाई।

रंगपंचमी पर निकली गेर ने अहिल्या नगरी का आसमान सतरंगी कर दिया। रंगों के दंगल से शहरवासियों का दिन मंगलमयी हो गया। चारों तरफ हर्ष, उल्लास और उत्साह का माहौल दिखा, जिमें 3 गेर और एक फाग यात्रा के कारवां ने समां बांध दिया।

हर पल हरे-पीले-नीले रंगों के उडऩे से राजबाड़ा अपना अक्स बदलकर खुशियों की सौगात देता रहा। इस बार मनमोहिनी दृश्य का साक्षी बनने की उत्सुकता युवतियों, महिलाओं में ज्यादा दिखी।