1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 हजार वर्गफुट में बना 120 फीट ऊंचा रामलला का विशाल मंदिर

दशहरा मैदान पर बने मंदिर में भक्तों को दर्शन देंगे रामलला, अयोध्या में बन रहे रामलला मंदिर की 120 फीट ऊंची प्रतिकृति, नौ दिन होंगे सांस्कृतिक.धार्मिक आयोजन

2 min read
Google source verification
rammandir21m.png

दशहरा मैदान पर बने मंदिर में भक्तों को दर्शन देंगे रामलला

इंदौर. श्रीराम के जन्मोत्सव पर शहर में अनूठा आयोजन किया जा रहा है। यहां दशहरा मैदान के अवध लोक पर आयोजित सबके राम कार्यक्रम में कई आयोजन होंगे। श्रीराम के जन्मोत्सव पर 22 से 30 मार्च तक ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर 108 कुंडीय राम जानकी सर्व विजय महायज्ञ का अनुष्ठान होगा। इस महायज्ञ में अब तक 500 से अधिक यजमान युगल आहुतियां समर्पित करने के लिए पंजीयन करा चुके हैं। खास बात यह है कि यहां रामलला का विशाल मंदिर बनाया गया है।

बंगाल से आए 60 कलाकारों ने करीब 25 हजार वर्गफुट में यह मंदिर बनाया है। इसे अयोध्या में बन रहे रामलला मंदिर की प्रतिकृति के रूप में निर्मित किया गया है.। रामलला के 120 फीट ऊंचेे मंदिर का निर्माण किया गया है। इसके दर्शन प्रतिदिन सुबह 7 से रात 11 बजे तक किए जा सकेंगे। इसके लिए खासतौर पर अयोध्या से पवित्र रज एवं सरयू नदी का पावन जल लाया गया है।

महोत्सव में 23 मार्च को अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास महाराज, 26 व 27 मार्च को श्रीश्री रविशंकर और 23 मार्च को सुबह 11 बजे पंडित प्रदीप मिश्रा आएंगे। लोक कल्याण समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान और प्रवीणा अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतिदिन शाम 6 बजे रामगीत धुन, शाम 7 बजे आरती एवं रात 8 बजे से प्रख्यात कलाकारों एवं रंगकर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

22 मार्च को हिन्दू नववर्ष के प्रथम दिवस पर सुबह 10 बजे 151 फीट ऊंची गुड़ी के पूजन एवं गुड़.धनिया के वितरण के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। 22 मार्च को ही शर्मा बंधु की भजन संध्या होगी। 23 को संस्था शौर्य नमन की मेजबानी में कवि सम्मेलन होगा। 24 को नृत्य अकादमी की दीप्ति गंगराड़े द्वारा श्रीराम स्तुति एवं संतोष अग्निहोत्री द्वारा श्रीराम धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। 25 को डॉ. नेहा कोकरे एवं पूजा पटवर्धन द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति, 26 को दमयंती भाटिया द्वारा कत्थक नृत्य, 27 को विभावरी नृत्य शाला की पूर्वा पांडे द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति. 28 को श्रीमाधव रामानुज शास्त्री द्वारा श्रीराम हनुमंत पर आधारित प्रस्तुति, 29 को सुंदरलाल मालवीय द्वारा सबके राम कीर्तिगान एवं गुरुवार 30 मार्च को दमयंती भाटिया समूह के कलाकारों द्वारा रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।

अवध लोक परिसर में ये सभी कार्यक्रम रात 8 बजे से 11 बजे तक होंगे। यहां हो रहे महायज्ञ में गुरुकुलों से जुड़े 151 विद्वान आचार्य भी शामिल होंगे। यज्ञ शाला में चारों वेदों के नाम पर चार प्रवेश द्वार, दसों दिशाओं के ***** संकेतक एवं मां नवदुर्गा की स्थापना भी होगी। प्रत्येक कुंड पर सुपारी के गणेशजी की प्रतिमा भी स्थापित होगी।

Story Loader