खराब मौसम के कारण हैदराबाद-बेंगलूरु, दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानें निरस्त....
इंदौर। दिल्ली समेत देश के कई शहरों में बिगड़े मौसम के कारण फ्लाइट लेट और निरस्त होने का सिलसिला जारी है। हैदराबाद, बेंगलूरु और दिल्ली की आने-जाने वाली उड़ानें ऐनवक्त पर निरस्त होने से यात्री परेशान हुए।
बुधवार को निरस्त होने वाली पहली फ्लाइट हैदराबाद से सुबह 8 बजकर 5 बजे आने वाली थी। यही विमान 8.25 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होता है। दोनों फ्लाइट निरस्त रहीं। रात 8.20 बजे बेंगलूरु से आने वाली और रात 10.20 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गईं। इंदौर से जाने वाली उड़ानों में रात 8.50 की बेंगलूरु और रात 10.50 की दिल्ली की उड़ान रद हुई। यात्रियों को रिफंड या रिशेड्यूल करने की सुविधा दी जा रही है।
4 जून से शुरु होगी फ्लाइट
एलायंस एयर जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर के बीच 4 जून से उड़ान संचालन शुरू करने जा रहा है. फिलहाल यह उड़ानें सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) के दिन उपलब्ध रहेंगी. इसी तरह, एलायंस एयर बिलासपुर से भोपाल के लिए भी सीधी उड़ान 5 जून से आरसीएस-उड़ान योजना के तहत सप्ताह में चार बार (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध) प्रारंभ कर रहा है। इन शहरों को जोड़ने के लिए 70 सीटर एटीआर 72 600 विमान उड़ान भरेंगे।
ये रहेगा शेड्यूल
फ्लाइट 9आई 617 जबलपुर से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और 11:10 बजे भोपाल पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 617 भोपाल से 11:40 बजे प्रस्थान करेगी और 12:55 बजे ग्वालियर पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 618 ग्वालियर से 13:25 बजे प्रस्थान करेगी और 14:40 बजे भोपाल पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 618 भोपाल से 15:05 बजे प्रस्थान करेगी और 16:05 बजे जबलपुर पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 691 बिलासपुर से 11:35 बजे प्रस्थान करेगी और 13:25 बजे भोपाल पहुंचेगी. फ्लाइट 9आई 692 भोपाल से 13:55 बजे प्रस्थान करेगी और 15:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.