इंदौर

IMD ने दी खुशखबरी, एमपी में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री…

MP Weather Alert: वर्तमान में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। एक प्रमुख विक्षोभ उत्तरी क्षेत्र में सक्रिय है।

2 min read
May 12, 2025
MP Weather

MP Weather Alert:एमपी के कई जिलों में मौसम बदलने लगा है। इस बार मानसून के चार से पांच दिन पहले इंदौर पहुंचने का अनुमान है। मप्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत महाराष्ट्र की तरफ से होती है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में 11 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है।

मई में इस साल 119 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह प्री मानसून गतिविधियों में गिनी जाती है। इस आधार पर प्री मानसून बारिश सामान्य से अधिक हो चुकी है। जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून गतिविधियां फिर बढ़ेंगी।

मौसम की स्थिति में हो रहा बदलाव

बीते दिन भी शहर में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 35.9 व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले यह 35.5 व 22.6 डिग्री था।24 घंटे में दिन के तापमान में 0.4 व रात के तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सुबह 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। शाम को बूंदाबांदी के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम हवा की रफ्तार 32 किमी प्रतिघंटा रही। भारत मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मौसम की स्थिति में बदलाव हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

वर्तमान में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। एक प्रमुख विक्षोभ उत्तरी क्षेत्र में सक्रिय है। यह मध्य क्षोभ मंडलीय पछुवा हवा में ट्रफ के रूप में है। जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर से पूर्व की ओर बढ़ते हुए पहले से सक्रिय विक्षोभ में मिला है।

एक अन्य मानसूनी सिस्टम अरब सागर क्षेत्र में सक्रिय है। यह ट्रफ सौराष्ट्र से होते हुए उत्तर-पूर्वी अरब सागर से पूर्व-मध्य अरब सागर तक है। इसके कारण दो दिन इंदौर सहित संभाग के अन्य जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं, इसलिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

Published on:
12 May 2025 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर