11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी बस सेवा का ‘लोगो’ बनाओ, 5 लाख का इनाम पाओ

MP News: आकर्षक व यूनिक लोगो की प्रतियोगिता में 25 जनवरी 2025 तक एंट्री दी जा सकती है। पहला पुरस्कार 5 लाख, दूसरा 2 लाख व तीसरा 1 लाख का रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
government bus service

government bus service (Photo Source - Patrika)

MP News: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत मार्च-अप्रैल 2026 से सरकारी बस सेवा शुरू होने वाली है। इसके लिए आकर्षक, यूनिक व सिंपल लोगो बनाने के लिए प्रतियोगिता की जा रही है। जिस कलाकार का लोगो सबसे ज्यादा अच्छा रहेगा उसे 5 लाख का पहला पुरस्कार मिलेगा। इंदौर संभाग में एआइसीटीएसएल ही बसों का संचालन करेगी और इसके लिए मार्गो के सर्वे का काम तेजी से चल रहा है।

यात्री परिवहन व इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी द्वारा यह परिवहन सेवा शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित व सस्ती लोक परिवहन सेवा शहर के अंदर व इंटर सिटी उपलब्ध कराना है। आकर्षक व यूनिक लोगो की प्रतियोगिता में 25 जनवरी 2025 तक एंट्री दी जा सकती है। पहला पुरस्कार 5 लाख, दूसरा 2 लाख व तीसरा 1 लाख का रहेगा।

जल्द होगी स्टाफ की भर्ती

संभागायुक्त की अध्यक्षता में सरकारी बस सेवा की शुरुआत होगी, संभाग में बस संचालन की जिम्मेदारी एआइसीटीएसएल के पास रहेगी। जल्द ही स्टाफ की भर्ती होगी। बसों के परमिट से लेकर निगरानी व्यवस्था लिए अलग टीम रहेगी। अभी सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा मांग इंदौर-उज्जैन रूट को लेकर आई है। यहां हर मिनट में यात्रियों के लिए सरकारी बस उपलब्ध रहेगी।

निजी बसें नहीं चल पाएंगी

अधिकारियों के मुताबिक, अभी इंदौर-उज्जैन रूट पर करीब 300 बसों का संचालन हो रहा है। इंदौर, खंडवा, पीथमपुर-चार, बुरहानपुर, ग्वालियर-जबलपुर आदि रूट पर भी काफी संख्या में बसें हैं। सभी बसों के ऑपरेटरों को एआइसीटीएसएल से अनुबंधित होना होगा, अन्यथा उनकी बसें नहीं चल पाएंगी। बसों के संचालन के एवज में कंपनी निश्चित राशि लेगी, यह कितनी होगी यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।