5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस थाने में महिला की शिकायत, वहीं दर्ज होगा केस

एसएसपी के निर्देश : महिला थाने जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे थाने, सभी थानों में शुरू हुई महिला डेस्क

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Apr 02, 2019

इंदौर. महिला संबंधित शिकायत आती है तो महिला को थाने से महिला थाने भेज दिया जाता है। अब ऐसा नहीं चलेगा, जिस थाने में महिला शिकायत लेकर जाती है उसी थाने में केस दर्ज करना होगा। इसके लिए सभी थानों में महिला डेस्क शुरू हो गई है, परामर्श केंद्र भी शुरू हो रहे हैं। महिला को प्रताडि़त करने का मामला जब थाने पर जाता है तो उसे महिला थाने भेज दिया जाता है। पूरे जिले से महिलाओं से संबंधित मामले महिला थाने भेजे जाते हैं जिसके कारण महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने इस समस्या को देखते हुए सभी थाना प्रभारी व सीएसपी से कहा है कि वे अपने थाने में ही महिला के मामले में सुनवाई करें। एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि महिला जिस थाने में शिकायत लेकर जाती है, अगर वह मामला केस दर्ज करने लायक है तो फिर उसमें वहीं केस दर्ज किया जाएगा। उसे महिला थाने नहीं भेजा जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। एसएसपी के मुताबिक, जिले के सभी थानों में महिला डेस्क बना दी है जहां महिला अफसर शिकायत की जांच करेंगी। अगर परामर्श की जरुरत पड़ती है तो सीएसपी ऑफिस में परामर्श किया जाएगा। साथ ही जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें वकील भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग से बात भी हो गई है।