25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में एक के बाद एक निकल रहे जहरीले सांप, पड़ोसियों के घर रात बिता रहा परिवार

एक हफ्ते में घर में निकल चुके हैं 22 से ज्यादा सांप..परिवार के लोगों ने सांप के डर से छोड़ा घर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Jul 2022, 1:55 PM IST

snake.jpg

इंदौर. बारिश का मौसम आते ही सांप निकलने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। इंदौर में तो एक घर में रोजाना इतने सांप निकल रहे हैं कि घरवालों ने दहशत के कारण घर में रहना ही छोड़ दिया है और रात पड़ोसी के घर में बिता रहे हैं। घरवालों का कहना है कि एक हफ्ते में 22 से ज्यादा जहरीले सांप घर में निकल चुके हैं। घर के हर कोने में सांप नजर आते हैं कुछ ही ऐसा ही हाल इसी कॉलोनी के एक और मकान का भी है लेकिन उस मकान में कोई रहता नहीं है।

सांपों का 'घर'
इंदौर के कैट रोड पर स्थित सत्यमित्र राज-लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाले नितिन पाटिल के घर को अगर सांपों का घर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसकी वजह घर में बार-बार सांप का निकलना है। रोजाना घर में सांप निकल रहे हैं जिसके कारण घरवाले इस कदर डर चुके हैं कि अपना घर छोड़कर पड़ोसी के घर में रात बिता रहे हैं। पाटिल के रिश्तेदार ने बताया कि एक हफ्ते पहले सबसे पहले किचिन के वॉश बेसिन में एक फुट का सांप निकला था और उसी दिन शाम होते-होते 4 से 5 सांप निकले। हफ्तेभर में घर में 22 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं और अभी भी सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान से तलाक देने आए युवक ने सरेराह पेट्रोल डालकर पत्नी को लगाई आग

सपेरे ने पकड़े 15 से ज्यादा सांप
कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि सांपों के निकलने से सभी डरे हुए हैं। कॉलोनी का एक मकान बंद पड़ा है उसमें भी सांपों का डेरा है वहीं नितिन पाटिल के घर में भी सांप ही सांप निकल रहे हैं। लोगों ने ये भी बताया कि उन्होंने जब कॉलोनी के चैंबर को खोल कर देखा गया तो उनमें भी सांप के बच्चे नजर आए। सांप पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया था जो 15 से ज्यादा सांपों को पकड़कर ले गया है।

यह भी पढ़ें- फिर महंगा हुआ घरेलू LPG Cylinder, 50 रुपए की बढ़ोत्तरी