12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार बड़े समूह के दस्तावेज खंगाल रहे अफसर

आयकर विभाग ने इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां छापामार कार्रवाई की। मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने शहर के चार बड़े समूहों के यहां छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया...

2 min read
Google source verification
raid.jpg

इंदौर। आयकर विभाग ने इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां छापामार कार्रवाई की। मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने शहर के चार बड़े समूहों के यहां छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। अफसर जिन वाहनों से इन कारोबारियों पर कार्रवाई करने पहुंचे उन सभी पर विवाह समारोह के स्टीकर लगाए गए थे, ताकि किसी को पता न चल सके ये वाहन आयकर विभाग के हैं या फिर छापेमारी की कार्रवाई करने पहुंचे थे। आपको बता दें कि शहर में रियल एस्टेट कारोबारी लगातार आयकर के निशाने पर हैं। पिछले माह भी शहर के दो बिल्डरों के यहां आयकर विभाग ने छापे मारे थे।

इन कारोबारियों पर कसा शिकंजा
सबसे पहले रियल स्टेट स्कायअर्थ ग्रुप पर कार्रवाई की। टीम की स्कायअर्थ ग्रुप के एबी रोड स्थित सत्यसाईं चौराहे पर स्थित ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर यह कार्रवाई जारी है। इस समूह में स्काय लक्जरिया, स्काय पैलेस जैसे प्रमुख बिल्डिंग हैं। आयकर विभाग की टीम ने इसके अलावा सागर चालवा, निम्मी चावला, गोविंद चावला, नीरज सचदेव के यहां पहुंची और दस्तावेज खंगाले। उनके घर के अलावा आफिस पर भी यह कार्रवाई जारी है। बीसीएम हाईट्स ग्रुप के साथ ही अन्य रियल स्टेट समूहों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े खेमानी, कासलीवाल परिवार के यहां भी टीम आयकर सर्वे कर रही है। जिन समूहों के यहां सर्वे किया जा रहा है उनके कई प्रोजेक्ट शहर में चल रहे है। इससे पहले भी अक्टूबर महीने में आयकर विभाग और ईडी की टीम ने शहर के बिल्डर टीनू संघवी और लाभम ग्रुप के प्रमुख सुमित मंत्री के यहां छापामारी की कार्रवाई की थी। इसके अलावा विभाग ने शहर के बड़े फर्नीचर व्यवसायी महीदपुरवाला के इंदौर और भोपाल के संस्थानों पर भी कार्रवाई की थी। उधरदिग्विजय सिंह के मित्र सुभाष गुप्ता के यहां भी आयकर विभाग की ओर से सर्वे किया गया है।