
IND Vs WI Indore Satta Bazaar: टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला शाम को सात बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में होना है। कोलकाता में होने वाले इस मैच पर देश ही नहीं पूरी दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की विशेष रूचि है। प्रशंसक मुकाबले को कड़ा मान रहे है।
न्यूज टुडे पत्रिका इंदौर की रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर के सट्टा बाजार का आंकलन कुछ अलग ही है। वह वेस्टइंडीज को कमजोर मानकर टीम इंडिया की एकतरफा जीत बता रहा हैं। दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला करो या मरो जैसा है। ऐसे में इंदौर के सट्टा बाजार का माहौल गरम हो गया है। माना जाता है कि यहां के सट्टा बाजार का आकलन सटीक बैठता है। बहुत कम परिणाम ऐसे होते है जो 'विपरीत जाते हैं। इंदौर सट्टा बाजार में टीम इंडिया की जीढ़ के 25 पैसे भाव है वहीं वेस्टइंडीज टीम की कीमत 4 रुपए है। सट्टा बाजार के अनुसार जिसके भाव जितने कम होते हैं उसकी जीत उतनी सुनिश्चित होती है। गौरतलब है कि इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी मप्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के दौरान सटीक साबित हुई थी।
वेस्टइंडीज ने एक दशक पहले यानी 2016 में भारत को जो दर्द दिया था उसकी यादें आज भी ताजा हैं। मुकाबला मुंबई में खेला गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बना लिए थे। कोहली ने नाबाद 89 रन और रोहित शर्मा ने 4३ रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की ओर से लेंडल सिमंस ने 82 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया था।
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारत पर भारी है और टीम इंडिया को सिर्फ वानखेड़े में ही हार नहीं मिली थी। कैरेबियाई टीम ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए हमेशा से ही परेशानी खड़ी की है। इतिहास पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में ज्यादा मजबूत रहा है।
अब तक 30 मुकाबले हुए हैं, इसमें 19 में भारत, जबकि 10 मुकाबले वेस्टइंडीज ने जीते और एक मैच का नतीजा नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में चार मुकाबले हुए हैं, जिनमें वेस्टइंडीज की टीम ने 3-1 की बढ़त ले रखी है।
नोट: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से दी गई है, सट्टा को प्रोत्साहित करना patrika.com का मकसद नहीं है।
Updated on:
01 Mar 2026 01:44 pm
Published on:
01 Mar 2026 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
