
इंदौर. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए मैच में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जमा दिया। यह टी20 में सबसे कम गेंदों में शतक बनाने के रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम पर था जिन्होंने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। रोहित और मिलर के पास यह रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से है।
रिकॉर्ड के लिए पत्नी रितिका ने किया ये काम
जब रोहित श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल रहे थे तब रितिका भी स्टेडियम में ही मौजूद थीं। रोहित ने 35 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया लेकिन रिकॉर्ड से ठीक पहले 34वीं गेंद पर उन्हें यह रिकॉर्ड पूरा करने के लिए 3 रन की जरूरत थी। इस वक्त रोहित के सामने एंजेलो मैथ्यूज गेंद फेंक रहे थे और यह उनके ओवर की दूसरी गेंद थी। इस वक्त रोहित की पत्नी रितिका ने हाथ ऊपर किए और भगवान की ओर देखते हुए दुआ मांगने लगी। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का ध्यान भी इस वक्त रितिका और रोहित की तरफ ही था। रोहित ने एंजेलो मैथ्यूज की इस गेंद पर कोई मौका न गंवाते हुए चौका जड़ दिया और विश्व रिकॉर्ड बना डाला।
रोहित ने रितिका को दिया बर्थडे गिफ्ट
गौरतलब है कि मैच के ठीक एक दिन पहले रोहित की पत्नी रितिका का बर्थडे था जिसे रोहित ने इंदौर में ही सेलिब्रेट किया। मैच से ठीक पहले रोहित अपनी पत्नी रितिका के लिए एक भावुक बात कहकर गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए ट्वीट किया और लिखा कि आमतौर पर किसी के जन्मदिन पर आप उनके साथ समय बिताने की कोशिश करते हैं। लेकिन मेरी पत्नी के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि मैं हमेशा ट्रेवल करता रहता हूं।
इसलिए मेरी कोशिश रहती है कि ट्रेवल टाइम में उनके साथ अच्छा समय बिता सकूं। मैं बहुत किस्मत वाला हूं कि रितिका जैसी पत्नी मिली। जन्मदिन की शुभकामनाएं। ट्विटर पर भावुक संदेश लिखने के अलावा रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पत्नी रितिका के साथ फोटो शेयर की है और जन्मदिन की बधाई दी है।
मैरिज एनिवर्सरी पर लगाया था तीसरा शतक
बता दें कि मोहाली में दूसरे एक दिवसीय मैच में रोहित ने तीसरा दोहरा शतक लगाया था। उस दिन उनकी मैरिज एनिवर्सरी थी। यह पारी पत्नी को समर्पित की थी। रोहित और रितिका होटल में पहुंचते ही पहले रेस्टोरेंट गए। रोहित ने वहां केक काटकर पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उसके बाद टी-ट्वेंटी के खिलाडिय़ों के लिए होटल में बुफे की व्यवस्था की गई थी। श्रीलंका के खिलाडिय़ों की डिमांड पर खासतौर पर ट्यूना फिश की डिश प्रिपेयर की गई थी। वहीं इंडियन क्रिकेटर ने होमली और लो कार्ब लाइट फूड की डिमांड की थी।
पत्नी को बताया लकी चार्म
टी20 का रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाने के बाद रोहित ने पत्नी रितिका के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है और लिखा है कि यही मेरा लकी चार्म है। यह सेल्फी रितिका ने ली है और वे इसमें रोहित के साथ बहुत खुश दिखाई दे रही हैं। रोहित ने इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
Published on:
23 Dec 2017 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
