25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

Indore T20: इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है।
2 min read
Google source verification
New World-Class Stadium to be Built Across 22 Acres in Indore

indore holkar stadium- Demo pic (file photo)

Indore T20: मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम को 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मैच की मेजबानी सौंपी गई है। इस मैच के साथ ही इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है।

होलकर स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आगामी 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक, 11 अक्टूबर को इंदौर के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने तीन मैच जीते हैं और एक हारा है। अपनी बैटिंग-फ्रेंडली पिच के लिए मशहूर इस स्टेडियम में भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक रिकॉर्ड स्कोर बनाया था, और यहां आईपीएल तथा इंटरनेशनल मैच सफलतापूर्वक आयोजित किए जाते हैं। भारत को इस स्टेडियम में T20I में एकमात्र हार 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।

वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम

सीजन का आगाज वेस्टइंडीज के भारत आगमन के साथ होगा। कैरेबियाई टीम का यह दौरा 27 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। दौरे की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी, जिसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियमों में आयोजित होंगे, जबकि टी-20 सीरीज के मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

टीम इंडिया का 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी

BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इस दौरान कुल चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के नाम शामिल हैं। घरेलू सीजन का आगाज सितंबर में होगा।