3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवाई सफर पर निकलने से पहले सावधान! इंडिगो की 14 फ्लाइट कैंसिल

मंगलवार को कई फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना

2 min read
Google source verification
airport.jpeg

मंगलवार को कई फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना

इंदौर. हवाई सफर पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट जरूर चेक कर लें. इंदौर एयरपोर्ट से फ्लाइट लगातार कैंसिल हो रहीं हैं. इंडिगो एयरलाइंस ने सोमवार को 6 फ्लाइट निरस्त की। कंपनी पिछले 24 घंटे में कुल 14 फ्लाइट निरस्त कर चुकी है। कंपनी ने फ्लाइट निरस्त करने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। अनेक फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी यात्रियों की कमी की वजह से फ्लाइट निरस्त कर रही है। मंगलवार को भी अनेक फ्लाइट निरस्त होने की आशंका है.

इंडिगो एयर लाइन्स ने इंदौर से दिल्ली जाने और दिल्ली से इंदौर आने वाली दो फ्लाइट के साथ इंदौर से बेंगलुरु जाने और वहां से इंदौर आने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से उड़ान निरस्त करने की बात कही। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली मुंबई हैदराबाद और बेंगलुरु की कुल 8 उड़ानों को निरस्त किया गया था। हालांकि इनके लिए री.बुकिंग और रिफंड का विकल्प भी दिया गया. इंडिगो की कुल 14 फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने अचानक फ्लाइट कैंसिल किए जाने पर एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया है। इधर कंपनी ने कहा कि यात्रियों को रिफंड और री.बुकिंग का विकल्प दिया है।

मंगलवार को भी यही स्थिति बन सकती है. एयरपोर्ट सूत्रों ने कुछ फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना जताई है।

सोमवार को निरस्त फ्लाइट
-दिल्ली से सुबह इंदौर आकर वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट।
- शाम को दिल्ली से इंदौर आकर वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट।
- रात को बेंगलुरु से इंदौर आकर वापस बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट निरस्त।

रविवार को ये फ्लाइट की थीं निरस्त
- दिल्ली से आने तथा जाने वाली
- बेंगलुरु से आने तथा जाने वाली
- हैदराबाद से आने और जाने वाली
- मुंबई से आने और जाने वाली

Story Loader