30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार 4 बार इंदौर बना नंबर -1, सीएम शिवराज ने कहा – अब छक्का-भी लगाएगा

इंदौर नगर पालिक निगम की पूरी टीम को दी बधाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 20 Aug 2020, 12:38 PM IST

swachh_survekshan_2020.png

इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में एक बार फिर सफाई में इंदौर नंबर -1 बना। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा - इंदौर ने स्वच्छता का चौका लगाया है , इंदौर अब छक्का-भी लगाएगा। सीएम ने इंदौर नगर पालिक निगम की पूरी टीम को बधाई दी। वहीं सांसद शंकर लालवानी ने सफाई कर्मचारीयों के साथ सुबह नीचे बैठकर नास्ता किया। पाटनीपुरा पर चौथी बार इंदौर टॉप करने की खुशी में रंगोली बनाई गई। नगर निगम में स्वच्छ महाउत्सव का लाइव प्रसारण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बतादें कि देश के 4242 शहरों से मुकाबला में इन्दौर ने कई शहरों को पीछे छोड़ा।

इंदौर ने फिर मारी बाजी

भोपाल एवं इंदौर भी पुरस्कार पाने वाले शहरों में शामिल हैं। इंदौर पिछले तीन साल से देश का सबसे स्वच्छ शहर है, जबकि भोपाल राजधानी के रूप में अव्वल स्थान पर है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में यह पुरस्कार नगर पालिक निगम इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जौन, नगर पालिका परिषद सिहोरा जिला जबलपुर, नगर परिषद शाहगंज जिला सीहोर, नगर परिषद कांटाफोड़ जिला देवास एवं छावनी परिषद महू कैंट को मिलेगा।

इसलिए बना नंबर वन

शहर के हर घर और दुकान से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर लिया जाता है। इसके अलावा नगर निगम की गाड़ी में लगे तीसरे लिटरबिन में डाइपर, नैपकिन जैसे जैविक अपशिष्ट अलग से लिए जाते हैं। ट्रेंचिंग ग्राउंड में 300 टन सूखा कचरा प्रोसेस करने का प्लांट लगाया गया है जहां 12 अलग-अलग तरह का कचरा मशीनों से छंटता है। यह प्लांट देश का इकलौता प्लांट है।