9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: 60 फीट चौड़ी होगी सड़क, तोड़े जाएंगे 100 मकान

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में चंदन नगर चौराहे से कालानी नगर चौराहे तक 60 फीट चौड़ी सड़क की जाएगी।

2 min read
Google source verification
road widening

एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदन नगर चौराहा से कालानी नगर चौराहा तक 60 फीट चौड़ी सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। रोड के बनने से जहां आवागमन आसान होगा। वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। रोड चौड़ीकरण में बाधित निर्माणों को तोड़ने की तैयारी है, क्योंकि नगर निगम तोड़फोड़ के नोटिस जारी करने जा रहा है।

100 लोगों के मकान होंगे ध्वस्त

तकरीबन 350 लोगों को नोटिस दिए जाएंगे, जिसमें से 100 लोगों के मकान पूरी तरह टूटेंगे और बाकी के 10 से 20 फीट तक बाधक निर्माण तोड़े जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद लोगों के कोर्ट जाने पर पहले निगम का पक्ष सुना जाए। इसके लिए हाईकोर्ट में कैविएट दायर हो चुकी है।

60 फीट चौड़ी होगी सड़क

निगम जनकार्य विभाग चंदन नगर चौराहा से नगीन नगर, नंदन नगर और कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड तक 60 फीट चौड़ी सड़क बनाने जा रहा है, क्योंकि रोड को मास्टर प्लान में सम्मिलित करने के लिए भूमि उपांतरण एवं जनरेटिंग एरिया घोषित करने को लेकर राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव मंजूर होने के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) भोपाल में गजट नोटिफिकेशन भी हो गया है।

22 करोड़ की लागत से तैयार होगी सड़क

अब चंदन नगर टू कालानी नगर रोड चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने की तैयारी है, क्योंकि निगम जनकार्य विभाग ने चंदन नगर चौराहा से कालानी नगर तक की लिंक रोड का निर्माण तकरीबन 22 करोड़ रुपए की लागत से करने के बुलाए गए टेंडर को मंजूर करने के साथ ठेकेदार एजेंसी तय कर रखी है। ठेकेदार एजेंसी को वर्कऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।

दिए जाएंगे फ्लैट

सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू करने से पहले बाघक निर्माण तोड़े जाएंगे। इसके लिए रोड का सर्वे कराकर 350 से ज्यादा मकान, दुकान, गोडाउन आदि के बाधक निर्माण चिन्हित किए गए हैं, उन्हें तोड़ने के लिए लोगों को नोटिस देने की तैयारी हो गई है। इसकी पुष्टि जनकार्य विभाग के प्रभारी राजेंद्र राठौर ने की है।

प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि रोड चौड़ीकरण का काम शुरू करने के लिए बाधित निर्माण तोड़ने के नोटिस जारी करने के निर्देश जनकार्य विभाग के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को दिए गए हैं, जिन्होंने संबंधित बिल्डिंग अफसर को नोटिस देने के लिए निर्देशित कर दिया है। दो-चार दिन में लोगों को नोटिस जारी हो जाएंगे, क्योंकि सेंट्रल लाइन डालकर बाधक निर्माणों को तोड़ने को लेकर निशान लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 350 मकानों में से 100 पूरी तरह टूटेंगे और बाकी के 10 से 20 फीट तक निर्माण टूटेंगे। जिन लोगों के पूरे-पूरे मकान जाएंगे, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी मल्टी में प्लैट दिए जाएंगे। नोटिस के बाद जो लोग अपने बाधक निर्माण नहीं तोड़ेंगे, उनको निगम तोड़ेगा।