9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगपंचमी पर पिकनिक मनाने गए RSS पदाधिकारी की मौत, कुंड में नहाते समय डूबे

MP News: रंगपंचमी पर पिकनिक मनाने के लिए शिव रघुवंशी इंदौर स्थित कालाकुंड गए थे। वे यहां एक कुंड पर तैराकी कर रहे थे की तभी उनकी सांस फूलने लगी।

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Mar 09, 2026

RSS Rameshwaram District Service Chief drowned in a pond during Rangpanchami picnic indore mp news

RSS Rameshwaram District Service Chief shiv raghuwanshi died (फोटो- Patrika.com)

MP News: समाजसेवी और आरएसएस (RSS) के रामेश्वरम जिला सेवा प्रमुख शिव रघुवंशी निवासी सुखलिया की रविवार को इंदौर के कालाकुंड स्थित कुंड में डूबने से मौत हो गई। वे अपने मित्रों और बच्चों के साथ रंगपंचमी पर पिकनिक मनाने गए थे। शिव रघुवंशी इवेंट मैनेजर होने के साथ गिटारिस्ट भी थे। उनके परिवार में मामा भरत सिंह रघुवंशी पार्षद है। कई सदस्य समाजसेवा और राजनीति से जुड़े है।

सांस फूलने से बिगड़ा संतुलन

बड़े भाई संतोष सिंह रघुवंशी ने बताया, शिव अपने दोस्तों के साथ रंगपंचमी पर कालाकुंड पहुंचे थे। वे अच्छे तैराक थे और कुंड में तैराकी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी सांस फूलने लगी और पानी में डूबने लगे। उनके साथ मौजूद दोस्त के बेटे ने जब देखा, तो वह तुरंत बचाने के लिए पानी में पहुंचा और उन्हें बाहर निकालकर लाया।

किनारे पर लाने के बाद मित्रों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर सीपीआर दिया। पेट दबाने पर उन्होंने उल्टी भी की, जिससे उम्मीद जगी थी। उन्हें तत्काल सिमरोल के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया। भंवरकुआं क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोरोना काल में सेवा

परिजन का कहना है, शिव रघुवंशी अपनी मिलनसार छवि और सेवाभावी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। कोरोना महामारी में उन्होंने खूब सेवा कार्य किए थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। अचानक हुई इस घटना से पूरे रामेश्वरम जिले और उनके मित्र संगठन में शोक व्याप्त है। शिव रघुवंशी के परिजन ने उनके नेत्रदान को पूरा कराया। मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य ने बताया, नेत्रदान रविवार को हुआ है। देहदान सोमवार को एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज को किया जाएगा। (MP News)