9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP भाजपा से बाहर होंगे फोटोबाज नेता, चुनिंदा को ही मिलेगी एंट्री

MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण को लेकर तैयारियों में जुट गई है।

2 min read
Google source verification
mp news

एआई जनरेटेड

MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा के मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर संगठन वक्ता तैयार कर रहा है। मंगलवार को इंदौर में कार्यशाला होने जा रही है जिसमें आठ सत्र होंगे। दिनभर चलने वाले आयोजन में चयनितों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बड़े नेताओं के साथ भी आने वाली भीड़ को भी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मौजूद महिला नेत्रियां रोका-टोकी करेंगी। इंदौर से महज 20 ही नेताओं शामिल रहेंगे।

11 से 15 मार्च के बीच आयोजित होगा प्रशिक्षण

भाजपा अपने संगठन को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए समय समय पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है ताकि कार्यकर्ता अपडेट रहकर जनता में अपनी बाद दमदारी से रख सके। इसी तारतम्य में 11 से 15 मार्च के बीच मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होना है जिसमें आठ अलग-अलग विषयों पर बात रखने के लिए वक्ताओं को तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर 10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज, सत्य साई चौराहा, स्कीम नंबर 54 में एक कार्यशाला होने जा रही है।

कौन-कौन होगा शामिल

कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, मप्र, छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण प्रभारी केसी पटेल सहित कई नेता शिरकत करेंगे। आयोजन के लिए प्रदेश संगठन के सख्त निर्देश है कि अपेक्षितों को प्रवेश दिया जाए। 460 नामों की सूची भेजी गई है जिसमें इंदौर, निमाड़, उज्जैन, मंदसौर संभाग के साथ साथ गुना और अशोकनगर जिले के नेताओं के नाम है। इंदौर नगर से 20 नेताओं का चयन हुआ है। इसके अलावा किसी भी फोटोबाज नेता को प्रवेश नहीं देंगे।

भाजपा नेत्रियां करेंगे महिलाएं का रजिस्ट्रेशन

महिला नेत्रियां करेंगी रजिस्ट्रेशन कार्यशाला में रजिस्ट्रेशन का काम भाजपा नेत्रियों को सौंपा गया है। जिन्हें 460 नामों की सूची दी गई। उनका काउंटर भी परिसर के बाहरी हिस्से में होगा जो नाम देखकर पास बनाएंगी और तिलक लगाकर प्रवेश देंगी। जिन्हें नहीं बुलाया गया उन्हें महिला नेत्रियां ही हाथ जोड़कर बाहर जाने का निवेदन करेंगी। अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा और कोई बहस करता है तो उसका वीडियो बनाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन व स्वागत में कुल 28 महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है।