
BJP leader's son continues to blackmail by making rape video
Indore BJP- एमपी में एक बीजेपी नेता के बेटे की काली करतूतें सामने आ गई हैं। उसपर दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। युवती ने शनिवार को महिला थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला।
22 साल की युवती डिजिटल मार्केटिंग फर्म में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि बुढ़ानिया निवासी फरहान शेख ने मोहित बनकर व्हाट्सएप से दोस्ती की थी। पिछले साल 15 नवंबर को उसने अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 13 दिसंबर तक ब्लैकमेल कर कुकर्म करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि फरहान पहले से शादीशुदा है। उसके साथ हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी महिला थाने पहुंचे। पीड़िता के अनुसार फरहान ने सोशल मीडिया पर उसकी कई फोटो वायरल भी कर दी। वह अभी भी धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
09 Mar 2026 08:22 pm
Published on:
09 Mar 2026 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
