
इंदौर . न्यूज टुडे . जिले में एक कैदी के परिजनों ने अवैध वसूली और दुव्र्यवहार की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। आरोप लगाए हैं कि जेल के अस्पताल में कैदियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। शिकायत करने पर धमकी दी गई है।
जेल सूत्रों के अनुसार सनावद निवासी एक कैदी के परिजन ने कंपाउंडर योगेश के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जेल में बंद उसके बेटे के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है। दूसरे कैदियों से भी रुपए मांगे गए हंै। जब उसने विरोध किया तो कंपाउंडर ने पेशी के दौरान हमला कराने की धमकी दी। उसका कहना है कि पेशी के दौरान बाहर जाने पर दूसरे कैदियों से पिटवा देगा। सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत की बात जेल अफसरों तक पहुंची है।
दूसरे कैदियों ने भी की शिकायत
सूत्रों के अनुसार जेल में लगने वाली परेड (कैदी के दरबार) में एक कैदी ने भी कंपाउंडर की शिकायत की है। उसका कहना है कि अगर कोई दवा लेने के लिए जेल के अस्पताल जाता है तो उसके साथ गाली-गलौज की जाती है। विरोध करे, तो मारपीट तक उतारू हो जाते हैं। एक दिन में दो शिकायतें आने के बाद जेल प्रशासन ने मामले में जांच शुरू की है।
...तो कार्रवाई करेंगे
शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच में अगर कंपाउंडर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- केके कुलश्रेष्ठ, जेल अधीक्षक
आर्थर रोड जेल की तर्ज पर बनेगी इंदौर की सेंट्रल जेल
मनीष यादव. इंदौर. सेंट्रल जेल में अब अंडा सेल बनाने की तैयारी है। इसके लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल की डिजाइन ली गई है। अंडा सेल पहले भोपाल और उसके बाद इंदौर में बनाई जाएगी।
जेल की सुरक्षा और बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत अब खतरनाक कैदियों को रखने के लिए अंडा सेल बनाने के लिए अफसरों ने मंजूरी दे दी है। इस सेल को बनाने से पहले जेल अफसर मुंबई की आर्थर रोड जेल गए थे, वहां से इसकी डिज़ाइन समझ कर आए हैं। इसके बाद इसे पहले भोपाल और फिर सेंट्रल जेल इंदौर में बनाने की योजना है। जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्य ने बताया कि इस बारे में मंजूरी मिल गई है। दूसरे कामों के साथ ही सेल को भी बनाया जाएगा। जेल अफसरों की मानें तो इस सिमी जैसे खतरनाक आतंकियों के इसे सेल को डिजाइन किया जा रहा है। इसमें उन्हें ही रखा जाएगा।
Updated on:
03 Dec 2017 05:26 pm
Published on:
03 Dec 2017 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
