19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार कार पेड से टकराई, पांच फीट दूर गिरा इंजन

एयर बैलून खुलने से बचे युवक, पैर फंसने से एक युवक आधे घंटे बाद निकला

2 min read
Google source verification
crime

तेज रफ्तार कार पेड से टकराई, पांच फीट दूर गिरा इंजन

इंदौर. एमजी रोड पर तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में लगे एयर बैलून से दोनो युवकों की जान बची। एक युवक का पैर फंसा तो आधे घंटे तक वह फंसा रहा।
एमजी रोड पर सनराइज टॉवर के सामने शनिवार रात 2.30 बजे तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। कार हिमांशु राठौर (20) निवासी हातोद चला रहा था। उसके साथ संजय यादव (24) निवासी गोविंद नगर खारचा बैठा था। दोनो सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का इंजन अलग होकर पाच फीट दूर जा गिरा। एयर बैलून खुलने से गाड़ी चला रहा हिमांशु बच गया। वह सुरक्षित बाहर आ गया। पास बैठे संजय का पैर कार में फंस गया था। इस कारण उसे काफी दर्द हो रहा था। मौके पर मौजूद तुकोगंज पुलिस ने कार के हिस्से को काटने के लिए फायर ब्रिगेड को फोन कर कटर लाने को कहां। दर्द ज्यादा था तो लोगो ने सब्बल की मदद से कार को उंचा कर पैर निकाल लिया। इसमें करीब आधा घंटा लग गया।
बाद में दोनो युवकों को निजी अस्पताल भेजा गया। हिमांशु गाड़ी चलाता है। वह सवारी छोडऩे के बाद 56 दुकान स्थित एक क्लब पर पहुंचा। यही पर संजय से पहचान हुई। संजय भी अपने भाई की कार से सवारी छोडऩे निकाला था। रात १२ बजे तक उसने घर लौटने की बात कही। क्लब में रात 12 से 2 बजे तक दोनो साथ रहे। फिर चाय पीने निकले। हादसे के बाद संजय के फोन से पुलिस ने भाई अरविंद को जानकारी दी। दोनो युवको के बयान नहीं हो पाए। हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने गाड़ी को मौके से हटाया। तुकोगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।