
इंदौर. इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने अपनी ही साली के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता लोक लाज के कारण चुप रही तो आरोपी के मंसूबे बढ़ गए और उसने दोबारा पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था। पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया और हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। फिलहाल आरोपी जीजा फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
जीजा निकला जानवर
इंदौर शहर के विजयनगर थाना इलाके की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि शादी के कई साल बाद भी उसे बच्चे नहीं हो रहे हैं इसका इलाज कराने के लिए वो अक्सर जाया करती है उसका आईवीएफ तकनीक से इलाज चल रहा है। रिश्ते में जीजा लगने वाला आरोपी एक दिन उसे अपने साथ इलाज कराने के बहाने से ले गया। वहां से लौटते वक्त घर छोड़ने से पहले वो उसे धोखे से अपने घर ले गया और वहां पर उसके साथ हैवानियत की।
दोबारा करना चाहता था हैवानियत
पीड़िता के मुताबिक लोक लाज और रिश्तों को ध्यान में रखकर वो जीजा की हरकत के बारे में किसी को बता नहीं पाई और खामोश रही। लेकिन उसकी इस खामोशी का आरोपी ने फायदा उठाना चाहा और उसके साथ दोबारा रेप करने की कोशिश की। पीड़िता ने उसका विरोध किया और फिर हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
देखें वीडियो- बस, ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर
Published on:
22 Sept 2023 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
