
File Photo
इंदौर. श्री गुरुनानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। कीर्तन में सिख समाज के सामाजिक और शैक्षणिक जत्थे शामिल होंगे। गतका व बैंड पार्टी पूरे कीर्तन मार्ग पर प्रस्तुतियां देंगी।
श्री गुरु सिंघ सभा अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया, महा सचिव जसबीर सिंह गांधी ने बताया, रविवार को सुबह 11 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब से एक विशाल नगर कीर्तन परंपरागत शान से राऊ व बेटमा साहिब सहित सभी गुरुद्वारा साहिब शब्दी जत्थों व सिंधी संगत के दो जत्थों के साथ आरंभ होगा। बैंड पार्टी भी कीर्तन में आकर्षक ध्वनि से गुरबाणी का जाप करेगी।
गतका दल करेंगा युद्ध कला का प्रदर्शन
नगर कीर्तन में गतका दल आकर्षण का केंद्र रहेगा। तीन दल के सदस्यों द्वारा आकर्षक गतका, युद्ध कला, अग्नि खेल, आंखो पर पट्टी बांधकर नारियल तोडऩे आदि खेलों की प्रस्तुति देगा। कीर्तन में सम्मलित पुरुष सफेद वस्त्र व केसरी पगड़ी तथा महिलाएं सफेद वस्त्र व केसरी दुपट्टा धारण कर शामिल होंगी।
पालकी साहिब के आगे झाडू लगाएंगे सेवादार
श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पालकी साहिब जिस मार्ग पर चलेगी उसके आगे गुरमत प्रचार जत्थे के 500 सेवादार झाडू लगाते हुए चलेंगे। पीछे पानी से सड़क को धोया जाएगा।
यातायात व्यवस्था के लिए बनाए जत्थेदार
नगर कीर्तन मार्ग पर यातायात बाधक न हो इसके लिए जत्थेदार बनाए गए हैं। कीर्तन में समाजजन आधी सड़क छोड़कर चलेगी। आम नागरिक को कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। स्वागत मंच और खाद्य सामग्री के मंच लगाने वाले डस्टबीन के साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे। कीर्तन के अंत में २५ सदस्य अपनी सेवाएं देते हुए चलेंगे।
यहां से गुजरेगा नगर कीर्तन
नगर कीर्तन गुरुद्वारा इमली साहिब गुरुनानक चौक से प्रारंभ होकर राजबाड़ा, एमजी रोड, किशनपुरा, गुरुद्वारा तोपखाना, शास्त्री ब्रिज, रीगल चौराहा, आएनटी मार्ग, कीबे कम्पाउंड चौराहा, मधुमिलन टॉकिज के सामने से होता हुआ पटेल ब्रिज, हाथीपाला चौराहा, नंदलालपुरा चौराहा से जवाहर मार्ग से होकर गुरुद्वारा इमली साहिब पर समाप्त होगा।
Published on:
16 Nov 2019 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
