नजर आए राजवाड़ा और गांधी कॉल के रियलिस्टक मॉडल
प्रतियोगिता के दौरान चित्रकला प्रदर्शनी में कला के शिक्षक गणेश के स्टूडेंट्स ने पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई थी, जिसमें एब्स्ट्रेक, नेचुरल, म्युरल्स और मंडला सहित विभिन्न तरह के पेंटिंग्स दर्शकों को देखने को मिली। इसमें करीब १५ पेंटिंग्स लगाई गई। इसीतरह संस्था मध्यभारत आर्ट एकेडमी द्वारा हेरिटेज मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मुख्यरुप से इंदौर शहर की शान व ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल, राजवाड़ा, व्हाइट चर्च और छत्रियों के रियलिस्टिक मॉडल्स रखे गए थे।