4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीराज्ञात : 14 से 15 साल के 50 से अधिक बाल क्रांतिकारियों के लीडर “मास्टर दा”

रंगमंच समूह प्रयास 3 डी के द्वारा वीराज्ञात सीरीज में गुमनाम शहीदों की अमर गाथा पर नाटक खेले जा रहे हैं...

3 min read
Google source verification
वीराज्ञात : 14 से 15 साल के 50 से अधिक बाल क्रांतिकारियों के लीडर

वीराज्ञात : 14 से 15 साल के 50 से अधिक बाल क्रांतिकारियों के लीडर

इंदौर. जी हां, सही पढ़ा आपने। अभिनव कला समाज सभागृह में रंगमंच समूह प्रयास 3 डी के द्वारा वीराज्ञात सीरीज में गुमनाम शहीदों की अमर गाथा पर नाटक खेले जा रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, लेकिन जिनका नाम इतिहास के पन्नों और लोगों के मानसिक पटल से गुम हो गया है। इसी सीरीज में एक नाटक खेला गया जिसका नाम है मास्टर दा, जो बांग्ला क्रांतिकारी और साधारण अध्यापक रहे सूर्य सेन की जीवन यात्रा पर आधारित था। जिन्होंने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए बंगाल में अनुशीलन समिति का संचालन करते हुए अपनी एक टीम बनाई जिसमें निर्मल सेन, अरविंद घोष, बोरिंद्र घोष, लोकनाथ बल, अनंत सिंह, प्रितीलता वाद्देदार, कल्पना दत्त और 50 से अधिक बाल क्रांतिकारी शामिल हुए। जिन्होंने चटगांव शस्त्रागार लूट, यूरोपियन क्लब, रेलवे लाइन, टेलीफोन लाइन, पुलिस लाइन समेत कई जगहों पर एक साथ धावा बोलकर उस वक्त रहे बंगाल के छोटे से गांव चट्टगांव को अंग्रेजों से आजाद कराया,और वहां अपना तिरंगा लहराया,साथ ही स्वतंत्र चट्टगांव की घोषणा की। जिसने अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया।
नाटक की शुरुआत होती है अनुशीलन समिति के संचालन से, जहां सूर्यसेन मास्टर दा अपने बच्चों को नरसिंह अवतार के माध्यम से हिंसा और अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए दिखाई देते हैं जहां कोरस के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से नरसिंह अवतार का प्रस्तुतीकरण होता है। जिसके बाद मास्टर दा के संगठन से देशभक्त जुड़ते गए और स्वतंत्र भारत का सपना लिए शारीरिक और मानसिक रूप से शक्तिशाली बन रहे थे। तभी सन 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ और फिर गांधीजी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया जिसे देश भर में खूब समर्थन मिला, जिसके चलते अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशभर में बहिष्कार, प्रदर्शन और आंदोलन हुए। जिसने 1857 की क्रांति को जन्म दे दिया, वो भी अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए । लेकिन तभी चोरा चोरी की घटना से नाराज़ गांधीजी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया। जिसके चलते कई क्रांतिकारियों ने अपनी अपनी अलग राह बना ली, उन्हीं में से एक थे भगत सिंह और सूर्य सेन। तभी मंच पर एक श्लोक गूंजता है।

"अहिंसा परमों धर्म : धर्म हिंसा तथैव च"
इसी मार्ग पर चलते हुए सूर्य सेन और उनके साथी ने एक साथ होकर कई अंग्रेजी ठिकानों पर धावा बोला, जिसमें 50 से अधिक बाल क्रांतिकारी जिनकी उम्र 14 से 18 वर्ष थी, तो वही दो महिला क्रांतिकारी प्रीतीलता वाद्देदार और कल्पना दत्त भी मास्टर दा के साथ इस योजना को अंजाम देने में शामिल हुई। 18 अप्रैल 1930, चटगांव शस्त्रागार लूट में मास्टर दा ने स्वतंत्र चट्टगांव की घोषणा करते हुए अपना तिरंगा वहां लहराया, लेकिन इस दिन शस्त्रागार लूट में मशीन बंदूकें और गोला बारूद जुटाने में मास्टर दा असफल हुए लेकिन उनकी सफलता उसी समय हो गई थी जब 50 से अधिक बच्चों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई और एक साथ कई अंग्रेजी स्थानों पर धावा बोलकर उनकी नींव हिला दी।
जिसके बाद गुरिल्ला युद्ध में अंग्रेजों से हुई मुठभेड़ में 12 बाल क्रांतिकारी शहीद हो जाते हैं और 80 अंग्रेज सैनिक मारे जाते हैं और अज्ञातवास में सूर्य सेन के संगठन में रहे साथी नेत्र सेन ने मुखबरी करते हुए अपने मास्टर दा की गिरफ्तारी करवा देते हंै। तो वही देशभक्त रही नेत्र सेन की पत्नी अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर देती हैं। तो वही मास्टर दा को फांसी की सजा सुनाते हुए कहीं यातनाएं दी जाती है। जिसमें उनके शरीर के सभी जोड़ों को तोड़ दिया जाता है, दांतों को निकाल दिया जाता है, उनके नाखूनों को उखाड़ दिया जाता है और उनके बेहोश शरीर को फांसी की सजा दी जाती है। ताकि वो वंदे मातरम का उद्घोष न कर सके। उस वक्त भी सूर्य सेन "स्वतंत्र भारत" का सपना लिए कहते हैं कि "वतन हमारा रहे शादकाम और आबाद, हमारा क्या है अगर हम रहे,ना रहे"।
इस नाटक की खास बात यह रही कि नरसिंह अवतार, दुर्गा पूजा और मास्टर दा को दी गई सजा की प्रस्तुतिकरण के वक्त सजीव अभिनय से दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। इस नाटक की जान सूर्यसेन बने कलाकार दिव्यांश शर्मा और कोरस रहा। तो वही कोरस ने अपने हाथों से पेट और सीने पर ताल देते हुए, क्रांतिकारियों को सलामी देते हुए, एक बिट बनाई जिसका खूबसूरत प्रस्तुतीकरण इस नाटक में हुआ।
साथ ही इस नाटक का निर्देशन और लेखन वरुण जोशी ने किया है, मंच पर कलाकार के रूप में थे दिव्यांश (सूर्यसेन), ज्योति राघव, निवेद्य, राजा वाणी, श्रेया, आयुश, अरुण, आशुतोष, फैजान और अमित जिन्होंने सहज अभिनय किया। लाइट पर मोहित और नेपथ्य में अरविंद रहे। साथ ही नाटक का मार्गदर्शन रंगकर्मी राघव राज ने किया।