21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यूटी पार्लर में युवती से दुष्कर्म, पत्नी ने बनाया अश्लील वीडियो 

पार्लर में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने का मामला आया है, आरोपी का साथ पत्नी ने भी दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abha Sen

Jul 04, 2015

woman

woman

इंदौर। पार्लर में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का मामला शुक्रवार रात प्रकाश में आया है। मामले आरोपी का साथ उसकी पत्नी ने भी दिया और दोनों मिलकर युवती को ब्लैकमेल करने लगे। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। तब जाकर परिजनों को मामले की जानकारी लगी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

नशीला पदार्थ दिया
युवती ने बताया, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से वह जेंट्स ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। इसी दौरान उसे बंटी वर्मा ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया गया। इसकी जानकारी जब उसने उसकी पत्नी रिंकू को दी तो उसने दोनों का साथ वीडियो बना लिया और लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।

रिंकू, भाई और जीजा
20 वर्षीय पीडि़ता के अनुसार रिंकू उसे पति के जेंट्स पार्लर में काम करने के लिए दबाव बना रही थी, जबकि उसका पति बंटी उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका था। घटना की जानकारी रिंकू के भाई और जीजा को भी थी। पुलिस ने रिंकू के अलावा सूरज, लोकेंद्र और राज पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

इनका कहना है
भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में स्थित एक पार्लर पर काम करने वाली २० वर्षीय युवती की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। -राजेंद्र सोनी, भंवरकुआं टीआई

ये भी पढ़ें

image