25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कोई पीछा कर रहा, वह मुझे मार डालेगा…’, इंदौर में डिप्रेशन के शिकार युवक ने लगाई फांसी, मौत

Indore Depressed young man hangs himself: इंदौर में एक युवक ने घर की छत पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि रजत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सहमा सा रहता था और बहकी-बहकी बातें करता था। वह बार-बार कहता था कि मेरा कोई पीछा कर रहा है, मुझे ढूंढ़ रहा है, मुझे जान से मार देगा।
2 min read
Google source verification
Indore Depressed youth hangs himself

Indore Depressed youth hangs himself

Indore Suicide case: मध्यप्रदेश के इंदौर खजराना क्षेत्र में एक युवक ने घर की छत पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि वह डिप्रेशन का शिकार था और उसे लगता था कि कोई उसका पीछा कर रहा है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

अपने काका के मकान की छत पर लगाई फांसी

थाना खजराना पुलिस के मुताबिक घटना देवकी नगर में हुई। मृतक का नाम रजत पिता तुकाराम (28) निवासी देवकी नगर, खजराना है। वह अपने घर से कुछ दूर स्थित अपने काका के मकान की छत पर चला गया और वहां छत पर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्य ने देखा तो घटना का पता चला। परिजन उसे तत्काल फंदा काटकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

रजत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

परिजन ने पुलिस को बताया कि रजत की कुछ समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सहमा सा रहता था और बहकी-बहकी बातें करता था। वह बार-बार कहता था कि मेरा कोई पीछा कर रहा है, मुझे ढूंढ़ रहा है, मुझे जान से मार देगा। परिजनों ने उसका डर दूर करने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इंदौर में ही एक और दुखद घटना... महिला की मौत

इंदौर शहर के बाणगंगा क्षेत्र में अपने मायके में रह रही एक महिला पहली मंजिल की बालकनी से अचानक नीचे जा गिरी। उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे मिर्गी की बीमारी थी। आशंका है कि अचानक मिर्गी दौरा आने से हादसा हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

ज्योति घर में पहली मंजिल पर बालकनी में अकेली खड़ी

थाना बाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना कु्हार खाड़ी क्षेत्र में हुई। मृतका का नाम ज्योति पति दीपक (20) है। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस को मृतका के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि गत शाम बहन ज्योति घर में पहली मंजिल पर बालकनी में अकेली खड़ी थी। उसी दौरान वह नीचे जा गिरी। चीख सुनकर परिजन दौड़े और गंभीर घायल ज्योति को तुरंत अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।

काफी समय से बीमार थी ज्योति

जांच में पता चला कि उसके सिर और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थी। परिजन के मुताबिक ज्योति काफी समय से बीमार थी। बीमारी के इलाज और देखभाल के लिए ठीक से हो, इसलिए मायके में रह रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।