डॉक्टर्स ने बताया कि यह कोई आनुवांशिक (जेनेटिक) स्थिति नहीं है। जब एक निषेचित अंडाणु दो भ्रूणों में पूरी तरह विभाजित नहीं हो पाता, तब इस तरह की स्थिति बनती है। ऐसे मामलों में दो भ्रूण एक ही शरीर के हिस्सों से जुड़े रह जाते हैं। यह भ्रूण विकास की एक दुर्लभ विसंगति है, जो आमतौर पर गर्भधारण के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होती है।