24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेरू की दुल्हन, अमरीकी दूल्हा; सात फेरों से बंधेंगी जन्मों की डोर

Foreign Couples Wedding : महाकाल की नगरी उज्जैन में तीन विदेशी जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के जन्म-जन्मांतर की डोर से बंधेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 29 Dec 2024, 8:11 AM IST

indore videshi shadi

Foreign Couples Wedding : ‘वसुधैव कुटंबकम’ की अवधारणा ने विदेशी लोगों को भी सनातनी संस्कृति की ओर आकर्षित किया है। महाकाल की नगरी उज्जैन में तीन विदेशी जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के जन्म-जन्मांतर की डोर से बंधेंगे। भारतीय संस्कृति से प्रभावित ये जोड़े इटली, पेरू और अमरीका के हैं। उज्जैन के आनंदमय मिशन आश्रम में अंतरराष्ट्रीय विवाह 29 दिसंबर को होगा।

इससे एक दिन पहले शनिवार को हल्दी, महिला संगीत जैसी रस्में पूरी की गईं। आश्रम में विवाह रविवार की सुबह 10:30 बजे होगा।

योग और आध्यात्म से मिली प्रेरणा

आध्यात्मिकसंत डॉ. ओमानंद के योग प्रशिक्षण से जुड़े इटली के डारिया (विष्णु आनंद) संग मार्टिना (मां मंगलानंद), मॉरिजिओ (प्रकाशानंद) संग नेल्मा (मां नित्यानंद) के अलावा अमरीका(Foreign Couples Wedding) के ईअन (आचार्य रामदास आनंद) संग पेरू की गेब्रियल (मां समानंद) के विवाह की तैयारियां आश्रम में चल रही हैं। तीनों जोड़े हिंदू रस्मों से अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे।

शादी का कार्ड