इंदौर

G-20 देशों के मेहमानों को मिलेगा कोदो-कुटकी का स्वाद, होगी मिलेट्स की ब्रांडिंग

इंदौर में मिलेट्स अंतरराष्ट्रीय वर्ष 2023 होगा सेलिब्रेट, मंडला और बालाघाट से आएंगे कारीगर, प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे 29 स्टॉल

2 min read
Feb 11, 2023

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और खेलो इंडिया के आयोजन के बाद अब जी 20 देशों के कृषि समूह की बैठक होने जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में मेहमानों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार को अमेरिका से भी प्रतिनिधि पहुंच गए हैं, जिनका स्वागत भारतीय परंपरा के मुताबिक किया गया। प्रतिनिधियों के लिए सरकार ने खाने से लेकर एमपी के पर्यटन स्थलों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है। भारत सरकार (government of india) के एक प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को मिलेट्स इंटरनेशनल ईयर (millets celebration year) घोषित किया है। इसका भी जश्न इंदौर आने वाले डेलिगेट्स के साथ मनाया जाएगा। उन्हें मिलेट्स की सभी प्रजातियों से अवगत कराया जाएगा, साथ ही इसकी ब्रांडिंग भी की जाएगी।

जी-20 कृषि समूह की बैठक में खाद्य सुरक्षा और कृषि में डिजिटलाइजेशन के उपयोग पर चर्चा के साथ मिलेट्स की ब्रांडिंग भी की जाएगी। मिलेट स्टॉल पर गोंड व बैगा समुदाय के आदिवासी अपने जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडला-बालाघाट व अन्य जिलों के व्यंजन रहेंगे। प्रतिनिधि इनका लुत्फ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः

इस तरह होगी ब्रांडिंग

● सभी प्रतिनिधियों के लिए मिलेट्स क्यूरेटर हैम्पर्स रहेंगे।
● गोंड व बैगा समुदाय की कृषि संस्कृति को प्रदर्शित करती कार्ड बोर्ड बॉक्स।
● मप्र मिलेट संस्कृति को प्रदर्शित करता विवरण कार्ड, आइवाइएम साहित्य।
● गोंड जनजाति स्क्रॉल, गोंड-पिथौरा पेटिंग प्रिंटेड स्क्रॉल।

मिलेट व्यंजन

● कोदो मिलेट पोहा मिक्स।
● कुटकी सलाद रैसिपी के साथ।
● धातु जार में कोदो रिबन पकौड़ा व लड्डू।
● मिलेट से बना क्विक एनर्जी बार।

प्रदर्शनी में स्टॉल

● मिलेट वैल्यू-चैन मंडप।
● एमपी रूलर टूरिज्म एंड एग्रीकल्चर।
● डिजिटल कृषि।
● एगटेट स्टार्टअप।
● एफपीओ किसान बाजार।
● नेशनल बी बोर्ड।
● ग्रामीण विकास मंत्रालय।
● इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मिलेट रिसर्च, एपेडा, स्माल फार्मर ए्ग्री बिजनेस कंशोरशियम।

अमरीका समेत कई देशों के प्रतिनिधि पहुंचे

जी-20 बैठक के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमरीका के प्रतिनिधि शुक्रवार को पहुंचे। दोनों प्रतिनिधियों का एयरपोर्ट पर मालवी परंपरा से स्वागत किया गया। शनिवार को भी कुछ प्रतिनिधि आ रहे हैं।। अधिकांश प्रतिनिधि 12 फरवरी को पहुंचेगे। बैठक के लिए एडीबी, विश्व बैंक सहित प्रतिनिधि संस्थाओं के विभाग प्रमुख भी आ रहे हैं। सम्मेलन में कुल 71 प्रतिनिधियों ने सहमति दी है।

विभिन्न देशों के विभाग प्रमुख

अर्जेंटीना: मरिआनो बेहरान, ऑस्ट्रेलिया: डेविड गार्नर, ब्राजील: रार्बट प्रेसो, कनाडा: मिशेल बेलिक, ड्रायल नियरिंग, चाइना: लियू हताउ, यूरोपियन यूनियन: विली शुल्ज ग्रेवे, फ्रांस: फेड्रिक लेंबार्ट, जर्मनी: सेबेस्टियन एलेजेग्डर, इंडोनेशिया: कासदी सुबोगायोनो, इटली: ग्राजियाला रोमियोटा, जापान: टेटसुओ उसीकुसा, कोरिया: इंसुन हांग, रशिया: इकेतेना फोमिना, टर्की: अहमत वोलकाना गुनगोरेन, यूके: चेरी कास, यूएसए: श्रेयाने जार्ज, वर्ल्ड बैंक: गीत सेठी, नीदरलैंड: राल्फ वान डे बिक, एडीबी: नवीन कुमार चेंगल, सिंगापुर: यू वे केविन ग्रेल्ड हांग, स्पेन: बोरजा वेलास्को, डब्ल्यूएफपी: स्टेनलाके समकांगे, इजिप्ट: इ्ब्राहिम मानदुआ फोदा, नाइजीरिया: सानी औदो आदि।

Updated on:
11 Feb 2023 03:40 pm
Published on:
11 Feb 2023 03:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर