5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोल्डन फॉरेस्ट में किया था इंवेस्ट, करोड़ों की जमीन पर गुंडे का कब्जा

कोर्ट के निर्देश पर एसटीएफ की कार्रवाई, खरीदार भी बने आरोपी, अन्य लोगों पर भी दर्ज होंगे केस, मांगीलाल को आज लेंगे रिमांड पर

2 min read
Google source verification
golden forest

इंदौर. लोगों से करोड़ों का निवेश करवाकर धोखाधड़ी करने वाली कंपनी गोल्डन फॉरेस्ट व उसकी अन्य कंपनियों की जमीन हड़पने के मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसटीएफ ने बदमाश मांगीलाल ठाकुर के साथ ही उसके तीन भाइयों पर केस दर्ज किया है। पहले के केस में मांगीलाल को आज रिमांड पर लिया जाएगा।


हाई कोर्ट ने गोल्डन फॉरेस्ट व उससे जुड़ी कंपनियों की जमीन पर कब्जे के मामले में एसटीएफ को जांच के लिए निर्देशित किया था। एसपी अरुणकुमार मिश्र की टीम ने निर्देशों के आधार पर जमीन हड़पने के मामले में जेल में बंद बदमाश मांगीलाल ठाकुर, उसके भाई संतोष, लाढ़सिंह, शंकर सिंह के साथ ही डॉ. भास्कर प्रसाद व समीर अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। निरीक्षक हरि ओम दीक्षित के निर्देशन में इस केस की जांच आगे बढ़ेगी। चिट फंड कंपनी गोल्डन फॉरेस्ट से जुड़ी अन्य कंपनियों के नाम पर महू के ग्राम पांनदा में काफी जमीन खरीदी गई थी। आसपास के ग्रामीण इलाके में 400 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन होने की बात सामने आई। बाद में कंपनी के कर्ताधर्ता फरार हो गए तो निवेशकों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट ने गोल्डन फॉरेस्ट की जमीनों को बेचकर निवेशकों की राशि लौटने के लिए कमेटी बना रखी है। कमेटी की छानबीन के दौरान यह बात सामने आई थी कि कंपनी की काफी जमीनों पर कब्जा करने के बाद नामांतरण भी हो गया है। हालांकि बाद में प्रशासन ने नामांतरण को निरस्त कर दिया।

ेएसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी से जुड़ी काफी जमीन पर वकील योगेशगर्ग की हत्या के मामले में जेल में बंद मांगीलाल ठाकुर के साथ ही उसके भाइयों ने कब्जा कर लिया था। काफी समय तक खेती करने के बाद कुछ जमीन इन लोगों ने डॉक्टर भास्कर प्रसाद व शुभम अग्रवाल को भी बेच दी है जिसके कारण उन्हें भी धोखाधड़ी के साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसटीएफ मामले में और भी केस दर्ज करेगी।


एसटीएफ ने पहले किशनगंज थाने के सामने की करोड़ो की सरकारी जमीन फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने के मामले में मांगीलाल ठाकुर पर केस दर्ज किया था। एसटीएफ ने रिमांड के लिए भोपाल कोर्ट में आवेदन किया है। कोर्ट में आज मांगीलाल की पेशी होना है जहां से उसे रिमांड पर लिया जाएगा।