
(फोटो सोर्स: AI Image)
MP News: एमपी के इंदौर शहर में लोगों को राहतभरी खबर मिली है। कोयला फाटक से लक्ष्मी अपार्टमेंट तक मार्ग चौड़ीकरण में आ रहे भवन स्वामियों ने निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बताई। रहवासियों का कहना है कि निगम द्वारा चिह्नित स्थान तक भवन तोड़ लिया। क्या अब हम अपना मकान बना सकते है। हालांकि निगम अधिकारियों ने इन्हें मकान निर्माण को लेकर सहमति दी।
कोयला फाटक मार्ग के रहवासी लोक निर्माण विभाग प्रभारी शिवेंद्र तिवारी के पास पहुंचे। इन्होंने मार्ग चौड़ीकरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। भवन स्वामियों का कहना था कि चौड़ीकरण के चलते नालियों में जमा मलबा नहीं उठ रहा है, इससे नालियां चौक होने से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। कई भवन स्वामियों ने जेसीबी घर न तोड़े इसलिए स्वयं ही चिन्हित स्थान तक घर तोड़ लिए है।
बताया जा रहा है कि नाली बनने व विद्युत पोल नहीं लगने तक निर्माण की अनुमति नहीं है। बारिश शुरू होने वाली है यदि मकान नहीं बनाते हैं तो परेशानी आएगी। लोक निर्माण विभाग प्रभारी तिवारी ने इंजीनियर डीएस परिहार व वास्कले को बुलाकर चर्चा की। इन्होंने कहा मकान निर्माण में दिक्कत नहीं है। एक बार साइड दिखवाकर मकान बनाना शुरू कर सकते है। मलबा उठाने और गंदा पानी दूर करने के निर्देश भी दिए।
Updated on:
29 May 2025 12:48 pm
Published on:
29 May 2025 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
