
jodhpur buisnessmen
इंदौर. लोगों के अंदर न जानें कैसी कैसी इच्छाएं जागती हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए लोग अपना सबकुछ लुटा देने को भी तैयार होते हैं। ऐसा ही किस्सा हुआ जोधपूर में। जोधपूर के व्यपारियों को जब एंटिक स्टोन से बनें चश्में के बारे में बताया गया तो वे काफी उत्साहित हो इन चश्मों का व्यापार करने को राजी हो गए। उन्हें लगा इस तरह के चश्में में जो कि बाजार में हीं नहीं वो उनसे खूब मुनाफा कमाएंगे। अब क्या करें इन चश्मों की खासियत ही ऐसी है। एंटिक स्टोन से बनें चश्मा पहनने के बाद लोग नग्र अवस्था में नजर आते हैं। इसी तरह का लोभ दिखाकर आरोपी ने जोधपुर के कई व्यापारियों को लूट लिया। जोधपुर में कई लोगों को केमिकल स्टोन व एंटिक स्टोन के चश्मे दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी यहां किसी रिश्तेदार के घर आया हुआ था।
पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया
पिछले साल जोधपुर, राजस्थान की शास्त्री नगर पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस केस में संतोषकुमार शाह निवासी जोधपुर भी आरोपी था। हाल में जोधपुर पुलिस से पता चला कि संतोष इंदौर में है। क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, जोधपुर पुलिस की सूचना पर कैलोद हाला से आरोपी संतोष को पकड़ा। संतोष व साथी मनोज ने जोधपुर में एक कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की है। कंपनी में संतोष एमडी था। इन लोगों ने कुछ व्यापारियों को केमिकल स्टोन व एंटिक स्टोन के चश्मे दिलाने के नाम पर झांसा दिया।
साढ़े 4 लाख रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऐंठे
जोधपुर के कुछ व्यापारियों को एक व्यक्ति ने एंटिक स्टोन (कांच का टुकड़ा) की जानकारी देते हुए बताया, इस स्टोन से बने चश्मे से दूर से देखने पर सामने वाला व्यक्ति नग्न स्थिति में नजर आता है। पास आने पर कंंकाल और नजदीक आने पर नजर नहीं आता है। उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि स्टोन कैमिकल से पैक है और इसे कंपनी ही खोल सकती है। आरोपितों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए लिए। फिर कहा कि स्टोन के लिए केमिकल की जरूरत है, वह विदेश से बुलवाना होगा। स्टोन के लालच में व्यापारियों ने कंपनी को करीब एक करोड़ से ज्यादा का भुगतान कर दिया। रुपए वसूलने के बाद आरोपित फरार हो गए। व्यापारियों ने कोर्ट की शरण ली और कोर्ट के निर्देश पर जून 2016 में पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।
Updated on:
30 Aug 2017 10:51 am
Published on:
30 Aug 2017 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
