
Cyber crime प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)
Cyber crime: साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ताजा मामलों में 'वेडिंग इनविटेशन' के नाम पर मोबाइल हैक किया जा रहा है, तो कहीं सरिया बेचने के नाम पर चपत लगाई जा रही है। पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज किया है। फरियादी मो. हुसैन (48) की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हुसैन ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके पास रात 1.30 बजे उनके दोस्त के व्हाट्सऐप से एक फाइल आई, जिसका नाम 'वेडिंग इनविटेशन' था। जैसे ही हुसैन ने इस फाइल को डाउनलोड किया उनका मोबाइल हैक हो गया। जालसाजों ने सिम को फर्जी तरीके से एक्टिवेट कर उनके खाते से 1,09,633 रुपए पार कर दिए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मल्हारगंज क्षेत्र में अनूप के साथ व्यापारिक सौदे के नाम पर धोखाधड़ी हुई। एक अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने सरिया बेचने का झांसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में 2,71,732 रुपए क्यूआर कोड और बैंक ट्रांसफर के जरिए हड़प लिए। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से 66,280 रुपये खाते में फ्रीज करवा दिए गए, जो कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित को वापस मिल चुके हैं।
किसी भी अनजान या संदेहास्पद नंबर से आई एपीके फाइल (जैसे शादी का कार्ड या सरकारी योजना का लालच) को कभी डाउनलोड न करें। व्हाट्सऐप या मैसेज पर आने वाले अनजान ङ्क्षलक्स पर क्लिक करने से बचें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करे।
तेजाजी नगर क्षेत्र में राहुल का मोबाइल फोन साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। हैकिंग के जरिए अपराधियों ने राहुल के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल की और उनके खाते से 46,000 रुपए निकाल लिए।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी के मामले में कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जोन-3 डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि नितिश भगत निवासी देपालपुर की शिकायत पर कंपनी मालिक मनीष पांडे, कर्मचारी प्रियंका, संदीप, अनुराग, नेहा, अनिमेष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इनमें से अनुराग सैंडलानी, संदीप त्यागी और अनिमेष चौहान को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इंफिनिक्स इन्फोटेक नाम से लगे बोर्ड वाले ऑफिस से 23 सीपीयू, 14 लैपटॉप, डीवीआर, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, चार्जर, वॉकी-टॉकी, 14 मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त की है। फरियादी को बॉस्केटबॉल कॉम्पलेक्स के सामने स्थित कंपनी से मनीष ने फोन किया था।
आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश कराने के लिए कंपनी मैनेजर नेहा से बात करवाई। उसने अन्य व्यक्ति के नाम पर कंपनी का डेमो दिखाया। इस तरह कंपनी के कर्मचारी बात करते गए। आरोपियों ने बताया कि हमारी कंपनी का टर्मिनल खरीद लो, दोगुना लाभ होगा। फरियादी ने 1.80 लाख का भुगतान किया, फिर अन्य खाते से एक लाख रुपए जमा करवाए। अगले दिन खाते में एक के डेढ़ लाख रुपए दिखने लगे। कंपनी कर्मचारी से पैसे निकालने की बात कही तो कहा गया कि अभी मत निकालो, अब पैसे डबल होंगे। बाद में राशि शून्य हो गई। आरोपियों ने विभिन्न तरह से 4.80 लाख की धोखाधड़ी की। बाद में पता चला कि कंपनी ने इसी तरह आंध्रप्रदेश के अमरनाथ रेड्डी से 4.26 लाख की धोखाधड़ी की है।
Published on:
12 Apr 2026 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
