
योग, ध्यान और प्राणायाम से खुद को रख रहे फिट
इंदौर. पूरे देश में लॉकडाउन के कारण जिम, योगा क्लासेस, मेडिटेशन सेंटर बंद हैं। ऐसे में शहर के यंगस्टर्स ने फिटनेस को बरकरार रखने के लिए घर में ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। इसके लिए वे योगा, ध्यान और प्राणायाम को अपना रहे हैं। वहीं इन्होंने एक टाइट फिटनेस शेड्यूल भी बनाया है, जिसे यह फॉलो कर रहे हैं। इन यंगस्टर्स का मानना है कि लॉकडाउन में जब बाहर जाना, घूमना-फिरना बंद हो गया है, तो ऐसे में फिटनेस बनाए रखने के लिए जरूरी है कि फिटनेस शेड्यूल के अनुसार अपनी दिनचर्या बनाएं।
ध्यान-प्राणायाम पर फोकस
सुनीता शर्मा ने बताया, वे नियमित तौर पर योग क्लास में जाती थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण क्लास बंद हैं। अब उन्होंने घर पर खुद ही योग-व्यायाम करना शुरू कर दिया। वे ध्यान और प्राणायाम ज्यादा कर रही हैं, जिससे उनकी इम्यूनिटी भी डवलप हो रही है।
मिक्स वर्कआउट
प्रतीक दुधाले ने बताया, वे रोज मिक्स वर्कआउट कर रहे हैं, जैसे तबाता के साथ जुंबा, किक बॉक्सिंग के साथ भांगड़ा जुंबा। इससे नई टेक्निक्स सीखने को मिल रही हैं।
Published on:
05 Apr 2020 01:44 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
