इंदौर

केरल निगम कमिश्नर की एमपी में मौत, होटल के कमरे में इस हाल में मिली बॉडी, मचा हड़कंप

आनन-फानन में उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2 min read
केरल निगम कमिश्नर की एमपी में मौत, होटल के कमरे में इस हाल में मिली बॉडी, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक होटल में केरल के निगम कमिश्नर की लाश मिली। बताया जा रहा है कि कमिश्नर साजिद कुमार मंगलवार की रात डिनर के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह जब होटल स्टाफ ने उन्हें बेसुध हालत में देख उनके साथियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि केरल नगर निगम के कमिश्नर 47 वर्षीय साजिद कुमार 35 सदस्यों की एक टीम के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और स्वच्छता को लेकर इंदौर दौरे पर आए थे। वो शहर के कनाडिया थाना इलाके में आने वाले प्राइड नामक एक होटल में अपने साथियों के साथ रुके थे। मंगलवार की रात डिनर के बाद वो अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक वो अपने रूम से नहीं निकले तो होटल कर्मचारियों ने उन्हें अंदर जाकर देखा। साजिद अपने बेड पर आचेत अवस्था में पड़े थे। ये देख होटल कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस के साथ साथ उनके साथ मौजूद अन्य कर्मचारियों को दी।


पीएम रिपोर्ट करेगी मौत के कारण की पुष्टि

इसके बाद मौके पर पहुंचे साजिद की टीम के सदस्यों के साथ साथ पुलिस उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, शुरुआती तौर पर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि साजिद की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं घटना के बाद केरल में रहने वाले उनके परिजन को भी इंदौर पुलिस की ओर से सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में कार्रवाई करने की बात कर रही है।

Published on:
18 Oct 2023 03:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर