15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं रहे MP की बड़ी यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी, शहर में शोक की लहर

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. भरत छापरवाल का रविवार की रात निधन हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व कुलपति, वरिष्ठ शिक्षाविद् और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन डॉ. भरत छापरवाल का रविवार की रात निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

8 साल रह चुके हैं DAVV के कुलपति

डॉ. भरत छापरवाल की गिनती उन कुलपतियों में आते हैं। जिन्होंने लंबे समय तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। वह 1996 से 2004 तक कुलपति रहे। इसके बाद इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। डॉ. छापरवाल रिटायर होने के बाद भी सक्रिय रहे। उनके निधन से मेडिकल और शिक्षा के शोक की लहर है।

दूरदर्शी थे डॉ छापरवाल

डॉ छापरवाल के बारे में कहा जाता है कि वह एक बेहद सुलझे, सरल और दूरदर्शी शिक्षाविद् थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी की शिक्षा को समाज से जोड़ने और छात्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू कीं। उनके नेतृत्व में कई नए शोध, नवाचारों को बढ़ावा मिला।

इंदिरा गांधी जैसे नेताओं के सीधे संपर्क में थे

डॉ. छापरवाल उन दिनों सत्ता के शीर्ष नेतृत्व के सीधे संपर्क में थे। वह अक्सर इंदिरा गांधी, अटल बिहारी बाजपेयी और चंद्रशेखर जैसे दिग्गजों के नेताओं से मुलाकात करते थे।

अमेरिका का ऑफर ठुकराया था

उन दिनों डॉ. छापरवाल ने अमेरिका के ऑफर को ठुकराकर देश में रहकर सेवा करने का मौका चुना। उन्हें कुलपति रहते बंगला भी अलॉट हुआ। मगर चकाचौंध छोड़कर उन्होंने अपने निजी घर में रहने का फैसला लिया।