
Khajrana Ganesh Temple Controversy (फोटो-Patrika.com)
MP News: ऐसा लगता है कि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) के गर्भगृह में जाने की अनुमति रसूखदार नेताओं और बदमाशों को है। आम भक्त जहां दूर से दर्शन करते हैं, वही नियम विरूद्ध रसूखदार गर्भगृह में प्रवेश कर जाते है। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के बाद बदमाश सतीश भाऊ (Gangster Satish Bhau) खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अपनी पत्नी के साथ प्रवेश कर गया। बदमाश भाऊ शिवाजी जयंती पर यात्रा निकालता है। यात्रा का न्यौता देने के लिए दो दिन पहले भाऊ पत्नी और गुर्गों के साथ मंदिर पहुंचा।
बकायदा निमंत्रण पत्र लेकर पत्नी के साथ गर्भगृह में प्रवेश किया और और भगवान गणेश की प्रतिमा के निमंत्रण अर्पित किया। भाऊ ने इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। जब भाऊ ने गर्भगृह में प्रवेश किया तो किसी ने नहीं रोका। उसके साथ आए एक गुर्गे आकाश रावत ने दबाव बनाया था। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद प्रबंधन ने कार्रवाई की है।
मंदिर प्रबंधक जीएस मिश्रा ने बताया कि सतीश भाऊ को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। भाऊ के साथ आकाश रावत ने गार्ड पर दबाव बनाकर प्रवेश कराया है। रावत की पुलिस को शिकायत की गई है। गेट पर तैनात गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसी पर 21 हजार का जुर्माना लगाया गया है। भट्ट परिवार की दोनों शाखाओं के पुजारियों को चेतावनी दी है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। (MP News)
आस्था के की मर्यादा आस्था के केंद्रों की मयाद हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त निगरानी की जाएगी। इंदौर की धार्मिक गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।- शिवम वर्मा, कलेक्टर (MP News)
Published on:
15 Feb 2026 03:00 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
