9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 जून से खुल सकते है खजराना गणेश, रणजीत हनुमान मंदिर, सोशल डिस्टेंसिंग से होंगे दर्शन

शुक्रवार को खजराना व रणजीत हनुमान मंदिर से जुड़े पुजारियों से प्रशासन ने चर्चा की।
less than 1 minute read
Google source verification
8 जून से खुल सकते है खजराना गणेश, रणजीत हनुमान मंदिर, सोशल डिस्टेंसिंग से होंगे दर्शन

8 जून से खुल सकते है खजराना गणेश, रणजीत हनुमान मंदिर, सोशल डिस्टेंसिंग से होंगे दर्शन

इंदौर। लगभग ढाई माह से बंद धार्मिक स्थल खोलने की तैयारी शुरू हो गई। शहर के खजराना गणेश, रणजीत हनुमान, अन्नपूर्णा, बिजासन सहित अन्य मंदिर 8 जून से खुल सकते हैं। शुक्रवार को खजराना व रणजीत हनुमान मंदिर से जुड़े पुजारियों से प्रशासन ने चर्चा की। माना जा रहा है कि 8 जूून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए धार्मिक स्थल को खोला जा सकता है। धार्मिक स्थल को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।

इन नियमो का होगा पालन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए धार्मिक स्थल खुलेेंगे, लेकिन मूर्ति छूने, प्रसाद बांटने और जल छिड़कने पर पाबंदी रहेगी। अभी भजन मंडलियों को इजाजत नहीं रहेगी। बैठने के लिए चटाई घर से लाना होगी। गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन होंगे। भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी।

कंटेनमेंट एरिया के धार्मिक स्थल रहेंगे बंद
कंटेनमेंट एरिया के धार्मिक स्थल स्थल बंद रहेंगे। कंटेनमेंट एरिया के धार्मिक स्थलों को बंद रखने के लिए नई गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है।