13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खजराना गणेश मंदिर में मिलेगा कढ़ी-खिचड़ी का प्रसाद, इस दिन से होगी शुरुआत

शुद्धता से नहीं होगा समझौता जैविक सामग्री से बने लड्डू का प्रसाद भी लुभाएगा भक्तों को

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Aug 01, 2019

indore

खजराना गणेश में मिलेगा कढ़ी-खिचड़ी का प्रसाद, इस दिन से होगी शुरुआत

इंदौर. विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में अब श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता की शुद्ध सामग्री से निर्मित लड्डू (प्रसाद) मिल सकेगा। बुधवार सुबह 11.30 बजे से मंदिर परिसर में प्रसाद का विक्रय शुरू किया जाएगा। वहीं शाम ६ बजे से कढ़ी-खिचड़ी का प्रसाद मिलेगा।

श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव तथा प्रशासक एवं निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया, मंदिर में जैविक सामग्री से निर्मित लड्डू अब भक्तों के लिए उपलब्ध रहेंगे। लड्डू बनाने में लगने वाली सामग्री गुड़, देशी घी, बेसन और शकर बूरा जैविक होगा। लड्डू न लाभ और न ही हानि के आधार पर भक्तों को बेचे जाएंगे। इसका शुभारंभ गुरुवार से किया जा रहा है।

तेल या तामसी सामग्री का उपयोग नहीं

खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं को खिचड़ी और कढ़ी का प्रसाद का वितरण शाम 6 बजे से होगा। इसकी शुरुआत एक अगस्त को सुबह 11.30 बजे मंदिर परिसर में की जाएगी। प्रसाद के निर्माण में अच्छी गुणवत्ता के चावल, दाल, सब्जी आदि के साथ शुद्ध घी का उपयोग किया जाएगा। इसके निर्माण में तेल या अन्य प्रकार की तामसी सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके लिए दानदाताओं को आमंत्रित किया जा रहा है, जो निर्माण सामग्री प्रत्येक दिन के लिए उपलब्ध कराएंगे। प्रतिदिन खिचड़ी-कढ़ी प्रसाद शाम को आने वाले दर्शनार्थियों को प्राप्त हो सकेगा।

नि:शुल्क शुद्ध और सात्विक भोजन जारी

खजराना में गत वर्षों से भक्तों के लिए अन्नक्षेत्र चलाया जा रहा है। इसमें एक हजार से ज्यादा भक्त प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन करते हैं। रोज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक यहां भोजन वितरण किया जाता है।